scorecardresearch
 

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस, तीन दिन में जवाब मांगा, धमकी और बयानबाजी पर कार्रवाई के संकेत

बीजेपी ने शिवपुरी के पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस जारी किया है और तीन दिन में जवाब मांगा है. उन पर आईपीएस अधिकारी को धमकी देने और अनुशासनहीन बयानबाजी के आरोप हैं. पार्टी ने उनके आचरण को गंभीर मानते हुए कार्रवाई के संकेत दिए हैं. मामला 16 अप्रैल की घटना से जुड़ा है.

Advertisement
X
विधायक प्रीतम लोधी को पार्टी नोटिस दिया (Photo: ITG)
विधायक प्रीतम लोधी को पार्टी नोटिस दिया (Photo: ITG)

भारतीय जनता पार्टी ने शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से विधायक प्रीतम सिंह लोधी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है. पार्टी ने उनके हालिया आचरण को अनुशासनहीन मानते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है. 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तरफ से जारी इस नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि विधायक के व्यवहार को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है. नोटिस में विधायक से उनके आचरण को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है और चेतावनी दी गई है कि समय पर जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी पर कार्रवाई तेज
 

पूरा विवाद 16 अप्रैल की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है. इस दिन विधायक के बेटे की थार गाड़ी से हुई घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर विधायक ने करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. इसके साथ ही उन पर धमकी देने के आरोप भी लगे हैं, जिसमें उन्होंने कथित रूप से अधिकारी के घर में गोबर भर देने जैसी बात कही थी.

Advertisement
 बीजेपी ने मांगा तीन दिन में जवाब मांगा
बीजेपी ने मांगा तीन दिन में जवाब मांगा

इस बयान के बाद प्रदेश भर में आईपीएस अधिकारियों के बीच नाराजगी की स्थिति बन गई थी. मामला बढ़ने के बाद पार्टी नेतृत्व ने इसे अनुशासन का गंभीर उल्लंघन माना और तत्काल नोटिस जारी किया.

आईपीएस को धमकी देने के आरोप

पार्टी का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि से इस तरह के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जाती और संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयानों पर कार्रवाई तय है. फिलहाल विधायक प्रीतम लोधी की ओर से इस नोटिस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब सभी की नजरें उनके जवाब पर टिकी हुई हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement