शिवपुरी
शिवपुरी (Shivpuri) भारतीय राज्य मध्य प्रदेश (MP) में स्थित एक जिला और एक नगर पालिका है. यह उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ग्वालियर डिवीजन (Gwalior Division) में है और इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है. यह समुद्र तल से 1,515 फीट (462 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है. इसका क्षेत्रफल 10,066 वर्ग किलोमीटर है ( Shivpuri Area).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक शिवपुरी की जनसंख्या 17.26 लाख है (Shivpuri Population) और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 171 लोग रहते हैं (Shivpuri Density). यहां का लिंग अनुपात (Shivpuri Sex Ratio) 877 है. इसकी 62.55 फीसदी जनसंख्या साक्षर है (Shivpuri literacy).
सिपरी यानी शिवपुरी का पहला ऐतिहासिक उल्लेख 1564 में मिलता है. इस उल्लेख से अकबर (Akbar) द्वारा हाथियों का शिकार करने का पता चलता है. 16वीं शताब्दी में, शिवपुरी, ग्वालियर की तरह, मराठा साम्राज्य का हिस्सा था. सदी के अंत में साम्राज्य कमजोर हो गया लेकिन नरवर के राजपूत ने शहर और जिले को सुरक्षित कर लिया. दौलत सिंधिया के अधीन सिंधियों ने 1804 में नरवर के शासक से शहर और जिले पर कब्जा कर लिया और शहर को अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी बना दिया. इतिहासकारों की माने तो भारतीय नेता तात्या टोपे (Tatya Tope) को 1859 में शिवपुरी में फांसी दी गई थी. यह मुजफ्फरनगर के एक गांव को भी संदर्भित करता है (Shivpuri History).
मानसून के मौसम में यह शहर एक पर्यटन स्थल है क्योंकि इसमें भूरा खो और टुंडा भरखा खो जैसे कई झरने हैं. शिवपुरी के झीलों में चांदपठा झील, जाधव सागर झील और अन्य छोटी झीलें शामिल हैं जो पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करता है (Shivpuri Tourism).
शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत के बाद अब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. बुधवार शाम चार अन्य बच्चों की तबीयत में गिरावट को देखते हुए उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल से ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. बच्चों के साथ डॉक्टरों की टीम भी भेजी गई है. वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में 150 से ज्यादा लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच शुरू की है.
शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार बच्चों की 10 दिनों में बीमारी से मौत हो गई. परिवार के सदस्य 16 अगस्त को गोरा टीला के पास झरने पर नहाने गए थे. लौटने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. स्वास्थ्य विभाग ने 62 लोगों के सैंपल लिए हैं. तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ग्वालियर भेजा गया.
शिवपुरी के बामोर कला में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से युवक संजीव ने नेशनल बैंक खोलने की मांग की. सिंधिया ने पहले उसे तंबाकू छोड़ने की नसीहत दी और वादा लिया. इसके बाद उन्होंने माना कि गांव में नेशनल बैंक होना चाहिए और लोगों की परेशानी कम होगी. उन्होंने बैंक की समस्या को लेकर वित्त मंत्री से बात करने का आश्वासन दिया.
शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर RPF के ASI वीरेंद्र कुमार तिवारी की तत्परता से 36 वर्षीय निर्मला ठाकुर की जान बच गई। चलती ग्वालियर-बीना ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गई थी।
ट्रेन चलने के दौरान भीड़ और देरी के बीच निर्मला ठाकुर ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की. इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच बने गैप में फंस गईं. महिला को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरता देख स्टेशन पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. ऐसे में उफनती पुलिया को पार करना एक बाइक सवार को भारी पड़ गया. पुलिया के ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा था. इसके बावजूद युवक बाइक लेकर पुलिया पार करने लगा. तभी पानी के तेज बहाव ने उसे बाइक समेत अपने साथ बहा लिया.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं 376 का मुकदमा लगवाने के इरादे से आती हैं. बेटे को भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह देते हैं.
'अमृत भारत स्टेशन' योजना के तहत मध्य प्रदेश के सांची, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़, भिंड, छिंदवाड़ा, बालाघाट, ब्योहारी, हरपालपुर, जुन्नारदेव, एमसीएस छतरपुर और नैनपुर रेलवे स्टेशनों को आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब में बदल दिया गया है. इन स्टेशनों को लिफ्ट, एस्केलेटर, आधुनिक वेटिंग हॉल, डिजिटल पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम जैसी सुविधाओं ने बदलकर रख दिया है.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित नरवर किले से लगभग 400 साल पुरानी और 3.5 टन वजनी दुर्लभ तोप की चोरी मामले में पुलिस ने राजस्थान के करौली से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इस हाई-प्रोफाइल चोरी के तार इंटरनेशनल एंटीक तस्कर गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है.
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दो दिन से लापता दो चचेरी नाबालिग बहनों के शव कुएं से बरामद. थाना प्रभारी के मुताबिक एक संदिग्ध मोबाइल नंबर ट्रेस हुआ है, जिसकी जांच जारी है. पढ़ें पूरी खबर...
राजा नल और दमयंती की ऐतिहासिक स्थली माने जाने वाले नरवर किले से 25-30 हथियारबंद डकैतों ने 16वीं शताब्दी की करीब 400 साल पुरानी बहुमूल्य अष्टधातु की तोप लूट ली है. इस दुस्साहसिक डकैती के बाद पुलिस और पुरातत्व विभाग में हड़कंप मच गया है.
MP के शिवपुरी में पुलिस कार्रवाई के दौरान बवाल हो गया. यहां सरकारी जमीन पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी. प्रशासन का कहना है कि ये नियमों के विरुद्ध था. इसी को लेकर पुलिस टीम प्रतिमा जब्त करने पहुंची थी, तभी महिलाओं-पुरुषों ने पुलिस प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी से भागे एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गुजरात के राजकोट से बरामद कर लिया, लेकिन वापसी के दौरान गांधीनगर के पास एक होटल में प्रेमी ने कथित तौर पर प्रेमिका का गला काटकर हत्या कर दी और खुद का भी गला काट लिया. युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.
MP के शिवपुरी में यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर 10 लाख की चोरी के बाद बवाल मचा हुआ है. 'झांसी की रानी' बनने की चेतावनी पर एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने कड़ा जवाब दिया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
शिवपुरी जिले के ग्राम मोहनी में चोरों ने एक महिला के घर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया. बदमाश दीवार पर लगे तार काटकर और सीढ़ी की मदद से घर में घुसे. उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को ऊपर की ओर मोड़कर अलमारी का ताला तोड़ा और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चुरा ली.
एक महिला को फेसबुक-इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और लग्जरी गाड़ियों के साथ फोटो पोस्ट करना भारी पड़ गया. इन तस्वीरों को देखकर चोरों ने महिला के घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.
ये कहानी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की है. सुबह का वक्त था... किसी को नहीं पता था कि एक घर के अंदर इंसानियत की सबसे डरावनी तस्वीर सामने आएगी. एकतरफा प्यार में एक सिरफिरा घर में घुसता है. नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी चला देता है. लड़की छत पर भागी तो सिरफिरा पीछे पहुंच गया. फिर उसने रस्सी का फंदा गर्दन में कसा और छत से लटका दिया.
MP के शिवपुरी में एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे छत से नीचे फेंक दिया. घटना के विरोध में चंदावली गांव में 5 घंटे तक चक्काजाम रहा. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट...
MP के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने 15 लाख के इनामी डकैत रामबाबू गड़रिया को अपना भाई बताया. हैरानी की बात यह है कि अहिल्याबाई जयंती पर डकैत की तस्वीर पर माला चढ़ाई...
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आवारा कुत्तों के हमले से रविवार को हड़कंप मच गया. शहर के अलग-अलग इलाकों में एक कुत्ते ने करीब 60 लोगों को काट लिया. जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और दुकानदार शामिल हैं. बड़ी संख्या में घायल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आवारा कुत्तों के हमले से रविवार को हड़कंप मच गया. शहर के अलग-अलग इलाकों में एक कुत्ते ने करीब 60 लोगों को काट लिया. जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और दुकानदार शामिल हैं. बड़ी संख्या में घायल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए.