scorecardresearch
 

'टॉयलेट जाने के लिए फ्लाइओवर बनवाओ', भोपाल में नगर निगम का कारनामे पर भड़के लोग

भोपाल के ऐशबाग इलाके में 90 डिग्री पुल के पास बना सुलभ शौचालय विवादों में है, जिसे रेलवे की जमीन पर बना दिया गया और बाद में बाउंड्री वॉल के अंदर बंद हो गया. अब लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे, जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और स्थानीय लोग नाराज हैं.

Advertisement
X
नगर निगम का कारनामे पर भड़के लोग (Photo: itg)
नगर निगम का कारनामे पर भड़के लोग (Photo: itg)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लगातार अजूबों का शहर बनती जा रही है. भोपाल के ऐशबाग में नगर निगम ने 90 डिग्री पुल के नजदीक अजीब ही शौचालय बना दिया है. दरअसल, 90 डिग्री पुल के पास वार्ड नंबर 40 में  रेलवे की जमीन पर ही नगर निगम ने सुलभ शौचालय बना दिया. सुलभ शौचालय बनकर तैयार होने वाला था कि उससे पहले रेलवे ने उसके आगे अपनी बाउंड्री वाल बना दी, बाउंड्री वॉल बनने के बाद सुलभ शौचालय वाल के अंदर चला गया जिससे अब लोग   शौचालय का उपयोग नहीं कर सकेंगे . 

आपको बता दें कि सुलभ शौचालय का निर्माण किया जा रहा था तब नगर निगम के द्वारा क्षेत्रीय निवासियों ने आपत्ति भी दर्ज कराई थी कि यह रेलवे की जमीन है यहां पर सुलभ शौचालय का निर्माण नहीं किया जाए. मगर नगर निगम के अधिकारियों ने एक न सुनी और रेलवे की जमीन पर सुलभ शौचालय बना दिया . नतीजा ये हुआ कि शौचालय जब बनकर तैयार होने वाला था तभी रेलवे ने अपनी बाउंड्री बाल खींच दी.

अब नगर निगम ने जो पैसा शौचालय बनाने पर लगाया था वह बेकार जाएगा. क्षेत्रीय लोग इस गैर जिम्मेदारी पर काफी नाराजगी जाता रहे हैं. क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम पर उनका कहना है कि क्या नगर निगम अब इस शौचालय तक पहुंचने के लिए फ्लाईओवर ब्रिज बनाएगा या फिर नीचे से अंडरपास बनाएगा?

Advertisement

सामाजिक कार्यकर्ता अलमास अली बोले हमने नगर निगम से शौचालय बनाने की मांग की थी मगर नगर निगम ने रेलवे की जमीन पर ही शौचालय बना दिया. अब रेलवे ने अपनी बाउंड्री वाल बना दी है इस कारण हम लोग अब शौचालय का उपयोग नहीं कर पाएंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement