scorecardresearch
 

' मैडम को चाहिए सामने वाले को थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट', MP की लेडी अफसर की पोस्ट पर हंगामा

भोपाल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मी गामड़ का एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुआ. जिसमें उन्होंने “चमाट असिस्टेंट” की मांग की थी. पोस्ट पर लोगों ने मजाक और आलोचना दोनों की. हालांकि इस पोस्ट पर अब उनकी सफाई आई है.

Advertisement
X
महिला अधिकारी लक्ष्मी गामड़. (Photo: Laxmi Gamad/FB)
महिला अधिकारी लक्ष्मी गामड़. (Photo: Laxmi Gamad/FB)

मध्य प्रदेश अजब है, सबसे गजब है ये बात एक बार फिर सही साबित हो रही है. इस बार गजब खबर राजधानी भोपाल से सामने आई है. भोपाल में पदस्थ मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की लेडी अधिकारी लक्ष्मी गामड़ का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें उनको एक ऐसे असिस्टेंट की तलाश है जो उनके इशारे पर जरूरत के हिसाब से सामने वाले को दो चमाट (थप्पड़) रसीद कर सके. 

लक्ष्मी गामड़ ने सोशल मीडिया पर इसकी वैकेंसी ओपन बताते हुए संपर्क करने के लिए कहा है. उनकी इस पोस्ट पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा कि आप प्रशासनिक अधिकारी हैं. आपको ऐसे पोस्ट मीडिया में डालने से बचना चाहिए. हालांकि, वहीं कई यूजर्स बोले बताइए मैडम जी कब से ज्वाइन करना है नौकरी? 

सफाई में लक्ष्मी गामड़ की तरफ से की गई फेसबुक पर पोस्ट.

पोस्ट पर अब लक्ष्मी गामड़ की आई सफाई
इस पोस्ट पर सफाई देते हुए लक्ष्मी गामड़ ने एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरी एक चमाट वाली पोस्ट ने तहलका मचा दिया. कुछ लोग मुझे जज करने लग गए कि मुझे अपनी मर्यादा में रहना चाहिए. महिला ऑफिसर हूं इसलिए हदें होनी चाहिए. क्यों भाई अपने सम्मान और छेड़छाड़ के लिए नहीं बोलना चाहिए.

Advertisement

मेरा मकसद ये संदेश ऐसे घटिया लोगों तक पहुंचाना था.  वैसे मैं सफाई देने में विश्वास नहीं करती पर चुप रहने से लोग आपको कायर समझ लेते हैं और उनको और बढ़ावा मिल जाता है. आपको बता दें कि लक्ष्मी ने सफाई में एक व्यक्ति के मैसेज का स्क्रीन शॉट भी लगाया है.  साथ ही उन्होंने लिखा कि आप बताओ अब ऐसे लोगों के लिए मैं तो गुस्सा कंट्रोल कर दो चमाट ही बोली.... आप क्या करते ...????

बाद में डिलीट कर दिया पोस्ट
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई तो महिला अधिकारी ने चुपचाप इसे डिलीट कर दिया. आपको बता दें कि लक्ष्मी अलग-अलग रील बनाकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं. गामड़ की फेसबुक पोस्ट पर अलग-अलग रील देखने को मिलेगी. जिसमें कई पब्लिक स्पॉट पे रील बनी हैं. 

वहीं 1 मई को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने पोस्ट किया था. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि ऐसा बिल्कुल नहीं कि बीवियां सिर्फ खून पीती हैं. हम भी कभी-कभी मजदूरों पर तरस खाकर खून भी दान देते हैं.

कौन है लक्ष्मी गामड़
लक्ष्मी गामड़ राज्य सेवा प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं. नीमच में अपर कलेक्टर रह चुकी हैं. फिलहाल उनकी तैनात भोपाल स्थित एमपी गवर्नमेंट प्रेस में अपर नियंत्रक पद पर है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement