scorecardresearch
 

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर मारपीट और फायरिंग का आरोप, FIR के बाद बोले- हर बात में मुझे न जोड़ें

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर पुराने जमीनी विवाद में मारपीट और हवाई फायरिंग के आरोप लगे हैं. घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हर मामले में उनका नाम नहीं जोड़ा जाना चाहिए.

Advertisement
X
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर FIR दर्ज. (File Photo: ITG)
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर FIR दर्ज. (File Photo: ITG)

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर पुराने जमीनी विवाद को लेकर हवाई फायरिंग और मारपीट करने के आरोप लगे हैं. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, घटना 14 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे राजनगर थाना क्षेत्र के कोंडा गांव में हुई. घायल मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ गांव में मौजूद था. इसी दौरान शालिग्राम गर्ग अपने साथी सतीश, आशीष और एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचे.

मोतीलाल का आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई और फिर लाठी-डंडों से मारपीट की गई. शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस दौरान तीन हवाई फायर भी किए गए. घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे हैं. पुलिस इन वीडियो की भी जांच कर रही है और पूरे मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है.

शालिग्राम गर्ग समेत चार लोगों पर FIR

घायल युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शालिग्राम गर्ग, सतीश, आशीष और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि पिछले तीन वर्षों से उनका शालिग्राम गर्ग से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि परिवार से भी उनका कोई संबंध नहीं है. पूरा समाज और पूरा विश्व ही उनका परिवार है. उन्होंने कहा कि वह समाज, राष्ट्र और सनातन के लिए काम करते हैं. यदि किसी ने कोई गलत काम किया है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए और उसे कठोर से कठोर दंड मिलना चाहिए.

Advertisement

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- हर बात में मुझे न जोड़ें

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी कहा कि हर घटना में उनका नाम नहीं जोड़ा जाना चाहिए. उनका कहना था कि परिवार बड़ा है, जिला बड़ा है और समाज भी बड़ा है. ऐसे में अलग-अलग लोगों से जुड़ी घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी नहीं है, इसलिए बिना तथ्यों के उनका नाम किसी भी विवाद से नहीं जोड़ा जाना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement