scorecardresearch
 

बच्चों को होम्योपैथी दवा देने से पहले जान लें ये बात!

ऐसा माना जाता है कि होम्योपैथी दवाओं के साइड इफेक्ट नहीं होते और इसी वजह से बच्चों को भी ये दवाएं बेहिचक खिला दी जाती हैं. लेकिन हाल में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इसे गलत ठहराया है...

Advertisement
X
बच्चों के लिए नुकसानदेह हैं होम्योपैथी दवाएं
बच्चों के लिए नुकसानदेह हैं होम्योपैथी दवाएं

बच्चों के जब दांत निकल रहे होते हैं तो उनके मसूड़ों में काफी दर्द होता है. इस वजह से कई बार उन्हें बुखार हो जाता है, पेट खराब हो जाता है और वो चिड़चिड़े भी हो जाते हैं. इस दर्द को कम करने के लिए होम्योपैथी दवाओं को बच्चों को खिलाया जाता है लेकिन हाल में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इन दवाओं को शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया है.

अमेरिकी दवा नियामक ने अपने बयान में कहा है कि निकलने के दौरान दी जानी वाली गोलियां और जैल को सीवीएस, हेलंड्स और अन्य कंपनियों द्वारा रिटेल सॉप्स और ऑनलाइन बेचा जाता है.

एफडीए की चेतावनी के बाद सीवीएस ने रिटेल और सीवीएस डॉट कॉम पर ऑनलाइन बिकने वाले सभी उत्पादों को वापस लेने की घोषणा की है.

Advertisement

एफडीए ने कहा कि इन दवाओं को लेने के बाद बच्चों में सांस लेने में दिक्कत, सुस्ती, बहुत ज्यादा नींद, वीक मसल्स, कब्ज और यूरिन पास होने जैसी को मिलती हैं. अगर कभी ऐसा हो तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप कराना चाहिए. फिलहाल एफडीए इस मुद्दे की जांच में लगी हुई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement