scorecardresearch
 

90 साल की महिला के गर्भ से मिला 50 साल का भ्रूण

चिली में रहने वाली एक महिला के पेट में 50 साल के भ्रूण की पहचान की गई है. खुद इस महिला को भी नहीं पता था कि उसके गर्भ में स्टोन बेबी है.

Advertisement
X

इस खबर में हम जिस मेडिकल केस की बात कर रहे हैं उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. मेडिकल इतिहास में अभी तक ऐसे केवल 300 मामले ही सामने आए हैं. इस बात से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मामला कितना अनोखा होगा.

चिली में रहने वाली 90 साल की एक महिला के पेट में 50 साल के भ्रूण की पहचान की गई है. खुद इस महिला को भी नहीं पता था कि उसके गर्भ में स्टोन बेबी है.

हुआ कुछ यूं कि ये महिला गिर गई थी और उन्हें कुछ चोट आ गई थी. चोट का इलाज कराने के लिए वो अस्पताल पहुंची जहां उनका एक्स-रे किया गया. एक्स-रे की रिपोर्ट आने पर खुद डॉक्टर भी हैरान रह गए. था.

इस स्थि‍ति को लिथोपेडियॉन कहते हैं, जिसमें बच्चा कैल्स‍िफाइड हो जाता है. ऐसा तब होता है जब बच्चा गर्भ के बाहर विकसित होता है. गर्भ के बाहर होने की वजह से भ्रूण को पोषण नहीं मिल पाता है और वो मर जाता है. ऐसे भ्रूण को स्टोन बेबी कहते हैं

अस्पताल के डायरेक्टर मार्को वार्गास लाजो का कहना है कि ये एक रेयर केस है. डॉक्टरों के अनुसार महिला की उम्र बहुत ज्यादा है ऐसे में उनका ऑपरेशन करके भ्रूण को बाहर निकालना खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए उन्हें बिना ऑपरेशन के ही घर जाने की इजाजत दे दी गई.

Advertisement

इससे पहले ब्राजील की एक महिला के पेट में भी 44 साल का स्टोन बेबी मिला था.

Advertisement
Advertisement