scorecardresearch
 

डार्क चॉकलेट खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां

क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट खाने से आपका दिल और सेहत दोनों स्वस्थ रहते हैं? हाल ही में हुई एक स्टडी में यह बात सामने आई है...

Advertisement
X
दिल के लिए अच्छी है डार्क चॉकलेट
दिल के लिए अच्छी है डार्क चॉकलेट

क्या आप चॉकलेट खाना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. हाल ही में हुए एक शोध में पाया गया है कि रोजाना गहरे रंग के चॉकलेट का एक टुकड़ा डायबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा कम कर सकता है.

इस शोध के तहत 18-69 साल के बीच के 1,153 लोगों का लक्जमवर्ग में हृदय जोखिम का अवलोकन के तहत अध्ययन किया गया. इसमें पाया गया कि जिन्होंने रोजाना 100 ग्राम चॉकलेट खाया उनमें इंसुलिन प्रतिरोध में कमी और लीवर एंजायम में सुधार देखा गया. इंसुलिन की

यह अध्ययन ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित किया गया है. यूनिवर्सिटी ऑफ वार्विक मेडिकल स्कूल इन इंगलैंड के विजिटिंग शिक्षाविद सावेरियो स्ट्रांजेज ने बताया, हमारे अध्ययन से यह साबित होता है कि कोकोआ से बने उत्पाद कार्डियो मेटाबॉलिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement