ब्रिटेन में हुए एक अध्ययन में कहा गया है कि अगर आप धन की बचत करना चाहते हैं, तो शादी कर लीजिए.
कि विवाह आर्थिक और भावनात्मक सुरक्षा की गारंटी देता है. विवाह के बाद सामान्य तौर पर आप त्याग करना सीखते हैं और फालतू के खर्च कम करते हैं.
ब्रिटेन के सरकारी बैंक ‘नेशनल सेविंग्स एण्ड इंवेस्टमेंट’ द्वारा किए गए इस अध्ययन के मुताबिक शादीशुदा लोग प्रतिमाह करीब 68 पाउंड अर्थात एक वर्ष में 800 पाउंड की बचत करते हैं.
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, विवाह के बाद लोग परिवार बढ़ाने के लिए, घर खरीदने जैसी कई चीजों के बारे में सोचते हैं. इसके लिये वे फिजूलखर्च में कमी लाकर बचत करते हैं.