scorecardresearch
 

क्या आपने भी बीवी को अब तक नहीं बतायी है वो बात?

किसी भी रिश्ते में अगर पार्टनर एक-दूसरे से बातें छिपाते हैं तो यह तय है कि उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाएगा. ऐसे में बेहतर तो यही होगा कि आप सही समय देखकर उसे सबकुछ बता दें.

Advertisement
X
पत्नी को बताएं अपने राज
पत्नी को बताएं अपने राज

शादी एक ऐसा बंधन है जो प्यार, ईमानदारी, विश्वास, आपसी तालमेल और एक-दूसरे के सम्मान के साथ आगे बढ़ता है. इनमें से अगर एक में भी कमी हो गई तो रिश्ते की नींव हिल सकती है.

एक बार जब रिश्ते में दरार आ जाती है तो इतना कड़वा हो गया. ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि पूर्व संबंधों के चलते ही वर्तमान के संबंध लंबे समय तक टिक नहीं पाते हैं.

किसी भी रिश्ते में अगर पार्टनर्स एक-दूसरे से बातें छिपाते हैं तो ये तय है कि उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाएगा. विशेषज्ञों का कहना है महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा बातें छिपाते हैं. उन्हें ये भरोसा करने में काफी वक्त लगता है कि वे अपनी पत्नी से सब कुछ साझा कर सकते हैं या नहीं.

Advertisement

ऐस में अगर आपके मन में भी कुछ ऐसी बातें है जिन्हें आप अपनी पार्टनर को बताने से डर रहे हैं तो आप इन बातों पर विचार कर सकते हैं-

1. कोई भी बात पत्नी को बताने से पहले यह तय कर लेना जरूरी है कि वह बात बताने लायक है भी या नहीं. हो सकता है कि पुराने समय में आपको कोई बुरी लत हो. अगर अब आप उसे छोड़ चुके हैं तो उस बात को बताने का कोई फायदा नहीं.

2. किसी भी , तब वह शांत और फुर्सत में हो. किसी भी बात को कहने व सुनने का एक सही समय होता है और आपको इसका पूरा ख्याल रखना चाहिए.

3. किसी भी बात को बताने में हड़बड़ी न दिखाएं. सबसे पहले इस बात को लेकर आश्वस्त हो जाएं कि आपकी पार्टनर आप पर कितना भरोसा करती है और वह आपको कितना समझती है.

4. जरूरी नहीं कि आपकी कही हर बात आपके पार्टनर को पसंद आए. यह जरूरी है कि आप उसकी हर प्रतिक्रिया को खुले दिल से लेने के लिए तैयार हों. साथ ही उससे तुरंत किसी जवाब की उम्मीद न करें. अपनी राय जाहिर करने का उसको पूरा वक्त दें और उसकी बात भी धैर्य से सुनें.

Advertisement
Advertisement