scorecardresearch
 

Tips To Make Baigan Fry: बहुत खा लिया बैंगन भरता, अब लंच में बनाएं मिर्ची-लहसुन वाला क्रिस्पी बैंगन फ्राई, देखते ही मुंह में आएगा पानी

Tips To Make Baigan Fry: बैंगन के नाम पर अक्सर बच्चे से लेकर बड़े भी नाक-मुंह सिकोड़ते हैं लेकिन आज हम आपको बैंगन की इतनी टेस्टी डिश की रेसिपी बता रहे हैं जिसे देखकर ही मुंह में पानी आ जाएगा. यह खाने में लाजवाब होने के साथ ही बनाने में भी आसान है.

Advertisement
X
बैंगन फ्राई (Photo: ITG)
बैंगन फ्राई (Photo: ITG)

Tips To Make Baigan Fry: भारतीय रसोइयों में बैंगन को अक्सर भर्ते, रसीली सब्जी या आलू के साथ कॉम्बिनेशन बनाकर पकाया जाता है. लेकिन एक ही तरह का स्वाद बार-बार खाकर लंच का मजा थोड़ा फीका लगने लगता है. अगर आप इस बार अपने दोपहर के भोजन को बिना किसी तामझाम के बेहद चटपटा और क्रिस्पी बनाना चाहते हैं तो मिर्ची-लहसुन वाला बैंगन फ्राई एक बेहतरीन विकल्प है. बारीक कटे लहसुन, हरी मिर्च की तीखापन और कड़ाही में कुरकुरे फ्राई किए गए बैंगन का यह तालमेल इतना गजब का लगता है कि इसके सामने बड़ी-बड़ी सब्जियां भी फीकी पड़ जाएं. यह साइड-डिश न सिर्फ आपकी भूख बढ़ाएगी, बल्कि आपके साधारण से दाल-चावल को भी एक शाही स्वाद देगी. आइए जानते हैं इसे बनाने की एकदम आसान रेसिपी.

आवश्यक सामग्री:
लंबे वाले बैंगन: 2 बड़े (बीच से या फिर गोल शेप में कटे हुए)

लहसुन: 8-10 कलियां (बिल्कुल बारीक कटी हुई या पेस्ट)

हरी मिर्च: 3-4 (बारीक कटी हुई)

सरसों का तेल: 3-4 बड़े चम्मच (फ्राई करने के लिए)

हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच

अमचूर पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच (चटपटे स्वाद के लिए)

गरम मसाला: 1/4 छोटा चम्मच

बेसन या चावल का आटा: 2 बड़े चम्मच (कुरकुरेपन के लिए)

नमक: स्वादानुसार

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ (गार्निशिंग के लिए)

बनाने की विधि:

सबसे पहले मिर्ची को कुछ देर के लिए पानी में उबाल लें. फिर उसे ग्राइंडर में डाल दें. अब नमक, लहसुन और सरसों का तेल डालकर पेस्ट बना लें.

अब बैंगन को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. इसके बाद इसे बीच से बैंगन काट लें और उसके अंदर वाले हिस्से पर डायमंड शेप के कट्स लगाएं. 

Advertisement

अब आपको इस पर वही मिर्ची के मसाले की कोटिंग करनी है, जिसके लिए बैंगन के दोनों हिस्सों पर पेस्ट को अच्छी तरह लगा दें. 

अब इसे पैन में सरसों का तेल डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह शैलो फ्राई कर लें.

आपका गरमा-गरम मिर्ची-लहसुन वाला बैंगन फ्राई तैयार है. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया छिड़कें और इसे दाल-चावल या पराठे के साथ साइड-डिश की तरह परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement