उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मकान के बरामदे की खुदाई के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए तीन ड्रम मिले. इनके अंदर नोटों के बंडल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती अनुमान में रकम करोड़ों रुपये की बताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक गिनती अभी जारी है. पुलिस ने नकदी जब्त कर दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया है. आयकर और जीएसटी विभाग को भी मामले की सूचना दी गई है.