scorecardresearch
 

Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 चीजें, बन सकती हैं स्लो पॉइजन, आज ही निकालें बाहर!

गर्मी में अक्सर लोग हर चीज को फ्रिज में रख देते हैं जबकि कुछ चीजों को भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. वरना आपको आपकी यह गलती भारी पड़ सकती है. आइए हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताते हैं, जिनको फ्रिज के अंदर नहीं रखना चाहिए.

Advertisement
X
हर चीज तो ठंडक की जरूरत नहीं होती है. (PHOTO:AI)
हर चीज तो ठंडक की जरूरत नहीं होती है. (PHOTO:AI)

Fridge Storage Tips: गर्मी में रसोई में सबसे ज्यादा कीमती चीज अगर कोई दिखाई देती है तो वो फ्रिज ही होता है. इस मौसम में जब बार-बार ठंडा पानी पीने का मन करता है, उस समय फ्रिज सबसे ज्यादा मददगार साबित होता है. फ्रिज के बिना गर्मी के दिनों में खाना जल्दी खराब हो जाता है और इसलिए भी यह इस मौसम का सबसे अच्छा साथी होता है. 

लेकिन हर चीज को ठंडक पसंद नहीं होती. कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी चीजें फ्रिज में ठूस देते हैं, जिससे उनका स्वाद, टेक्सचर और न्यूट्रिशन वैल्यू तो खराब हो सकती है. इसलिए आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी रसोई से तुरंत बाहर कर देना चाहिए, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है. 

इन चीजों फ्रिज में रखने की न करें भूल 

आलू: फ्रिज की ठंडी हवा आलू के स्टार्च को चीनी में बदल देती है. इससे आलू का टेस्ट अजीब सा मीठा हो जाता है और पकाते समय इसका रंग भी काला पड़ने लगता है. आलू को हमेशा फ्रिज के बजाय किसी टोकरी में, अंधेरी और सूखी जगह पर रखें.

लहसुन और प्याज: फ्रिज में लहसुन और प्याज नहीं रखना चाहिए, क्योंकि नमी प्याज को पिलपिला बना देती है इसके साथ उसमें फफूंदी भी निकल आती है. वहीं लहसुन फ्रिज में रखे-रखे अंकुरित होने लगते हैं और रबड़ जैसा हो जाता है. इसके साथ ही इन दोनों से आने वाली स्मेल से फ्रिज में रखे दूसरे फूड्स को भी बदबूदार बना देती है.

Advertisement

टमाटर: अगर आप सलाद या गॉरमेट कुकिंग के शौकीन हैं, तो टमाटर फ्रिज में कभी न रखें. ठंडी हवा टमाटर की बाहरी परत को तोड़ देती है, जिससे वे पिलपिले हो जाते हैं और उनका असली जूसी फ्लेवर खत्म हो जाता है.

ब्रेकफास्ट और डाइनिंग टेबल का जायका खराब करने वाले फूड्स

शहद: अक्सर घरों में लोग शहद को फ्रिज रख देते हैं, उनको लगता है कि यह बाहर रखकर खराब हो जाएगा. जबकि शहद एक ऐसा नेचुरल फूड है जो कभी खराब नहीं होता. इसे फ्रिज में रखने से इसमें क्रिस्टलाइजेशन होने लगता है, जिससे यह गाढ़ा और पथरीला हो जाता है. इसे डाइनिंग टेबल पर नॉर्मल जार में रखना ही सबसे बेस्ट है.

ब्रेड: नाश्ते में लोग ब्रेड खाते हैं और बची हुई ब्रेड को पैकेट समेत फ्रिज में संभालकर रख देते हैं. ऐसा करना उनकी सबसे बड़ी गलती होती है, क्योंकि ठंडक ब्रेड को बहुत तेजी से सुखा देती है, जिससे वह च्युई और बेस्वाद हो जाती है. अगर दो से तीन दिन में इस्तेमाल करना है तो बाहर रखें, नहीं तो सीधे फ्रीज करें.

कॉफी पाउडर: कॉफी पाउडर या बीन्स को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि वो नमी और आसपास के खाने की गंध को स्पंज की तरह सोख लेते हैं. इससे आपकी प्रीमियम कॉफी का असली कड़क फ्लेवर और खुशबू गायब हो जाती है. कॉफी पाउडर को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में किचन शेल्फ पर रखें.

Advertisement

फ्रिज में नहीं रखने चाहिए ये फल

केला: केले को गरम मौसम पसंद होता है, इसलिए फ्रिज में रखते ही इसका छिलका तेजी से काला पड़ने लगता है. फ्रिज की ठंडक इसके सेल्स को डैमेज करती है. हालांकि अंदर का फल ठीक रहता है, लेकिन फ्रूट बास्केट में रखा काला केला किचन का लुक जरूर खराब करता है.

तरबूज और खरबूजा: जब तक तरबूज या खरबूजा कटा न हो, उसे फ्रिज में न रखें. रिसर्च बताती है कि रूम टेम्परेचर पर रखने से इनके एंटी-ऑक्सीडेंट्स बरकरार रहते हैं. हां, काटने के बाद आप इसे रैप करके फ्रिज में रख सकते हैं.

गुठली वाले फल: आड़ू, प्लम और चेरी जैसे फलों को पकने के लिए नॉर्मल टेम्परेचर की जरूरत होती है. फ्रिज में रखने से इनका पकना बंद हो जाता है और ये अंदर से बेस्वाद हो जाते हैं.

सॉस और ऑयल्स: चिली सॉस या विनेगर-बेस्ड हॉट सॉस में पहले से ही काफी सिरका और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं. इसलिए इन सभी को फ्रिज के अंदर रखने की कोई जरूरत नहीं होती है. अगर आप इनको फ्रिज में रखते हैं तो ये गाढ़े हो जाते हैं और इनका तीखापन कम हो जाता है.

ऑलिव और कोकोनट ऑयल: नारियल और जैतून का तेल भी फ्रिज के अंदर नहीं रखने चाहिए, क्योंकि ठंड में जम जाते हैं. इन्हें केवल ठंडी और अंधेरी अलमारी में रखना काफी होता है, जिससे इनका इस्तेमाल करना भी आसान हो जाता है. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement