scorecardresearch
 

Glowing Skin Tips: उमस में बेजान हो गई स्किन और उड़ गई है रंगत? शहनाज हुसैन के ये 8 होममेड लोशन देंगे चेहरे को दमकता निखार

Glowing Skin Tips: उमस और मॉनसून में अगर आपकी स्किन रूखी, टाइट और बेजान हो जाती है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बताए ये 7 आसान घरेलू लोशन आपकी मदद कर सकते हैं. आज हम आपको एलोवेरा, खीरा, गुलाब जल, नारियल तेल और शिया बटर से घर पर नेचुरल स्किन लोशन बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
उमस भरे मौसम में स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है. (Photo: ITG)
उमस भरे मौसम में स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है. (Photo: ITG)

Humid Weather Skin Care: मौसम चाहे कैसा भी हो उसका सबसे पहला असर स्किन पर नजर आता है. गर्मी में जहां तेज धूप चेहरे की रंगत छीन लेती है, वहीं बारिश के बाद बढ़ी उमस स्किन का हाल बेहाल कर देती है. बरसात के बाद बढ़ी हुई उमस सिर्फ चिपचिपाहट ही नहीं लाती, बल्कि इसका असर आपकी स्किन पर भी साफ नजर आता है. कई लोगों को इस मौसम में स्किन खिंची-खिंची, रूखी और बेजान महसूस होने लगती है.

कई बार तो लोगों की स्किन में जलन, अकड़न और रफनेस भी महसूस होती है. ऐसे में अक्सर लोग महंगी क्रीम और लोशन का सहारा लेकर अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन हर बार उनसे मनचाहा फायदा नहीं मिलता. अगर आप भी उमसभरे मौसम में रूखी और बेजान स्किन की परेशानी से जूझ रहे हैं तो मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बताए कुछ आसान घरेलू लोशन आपके काम आ सकते हैं. इन्हें घर में मौजूद चीजों से तैयार किया जा सकता है और रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन को नमी और ठंडक मिलती है. इन्हें लगाने से स्किन मुलायम भी हो सकती है.

1. एलोवेरा जेल से दें स्किन को ठंडक: अगर घर में एलोवेरा का पौधा है तो उसका जेल निकालें और सीधे चेहरे पर लगा लें. इसे करीब 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बाद में पानी से धो लें. एलोवेरा स्किन को ठंडक देने के साथ नमी बनाए रखने में भी मदद करता है और धूप से हुई जलन को शांत कर सकता है.

Advertisement

2. खीरा और गुलाब जल का कूलिंग लोशन: खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. इसमें बराबर मात्रा में गुलाब जल मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं. ये स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ ताजगी भी देता है. उमस के कारण होने वाली चिपचिपाहट और खिंचाव को कम करने में भी ये फायदेमंद माना जाता है.

3. नारियल तेल और ऑलिव ऑयल का मॉइस्चराइजिंग मिश्रण: आधा कप नारियल तेल में लगभग 15 बूंद ऑलिव ऑयल और 7 बूंद कैरट सीड ऑयल मिलाकर कांच की बोतल में भर लें. जरूरत पड़ने पर इसे स्किन पर हल्के हाथों से लगाएं. ये स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है.

4. शिया बटर और बादाम तेल से बनाएं रिच क्रीम: दो चम्मच बादाम का तेल, एक चम्मच शिया बटर, एक चम्मच कोको बटर, एक विटामिन-ई कैप्सूल और आधा चम्मच जिंक ऑक्साइड अच्छी तरह मिलाएं. तैयार मिश्रण को एयरटाइट डिब्बे में रखें. बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले इसे लगाने से स्किन को एक्स्ट्रा नमी मिल सकती है.

5. एलोवेरा और शिया बटर का क्रीमी लोशन: एक चम्मच एलोवेरा जेल, 1-2 चम्मच नारियल तेल, 3-4 चम्मच शिया बटर और 3-4 चम्मच जिंक ऑक्साइड मिलाकर क्रीम जैसा मिश्रण तैयार करें. इसे फ्रिज में रखें और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें. ये स्किन को मुलायम रखने में मदद करता है.

Advertisement

6. विटामिन-ई और जिंक ऑक्साइड वाला होममेड लोशन: एक चम्मच एलोवेरा जेल, 4-5 बूंद विटामिन-ई ऑयल, एक चम्मच सूरजमुखी का तेल और 2-3 चम्मच जिंक ऑक्साइड मिलाकर क्रीम बना लें. इसे एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखें और दिन में जरूरत के अनुसार लगाएं.

7. अखरोट के तेल वाला पौष्टिक स्किन लोशन: एक चौथाई कप एलोवेरा जेल, 25-30 बूंद अखरोट का तेल, एक कप शिया बटर, 2-3 चम्मच नारियल तेल और 2-3 चम्मच जिंक ऑक्साइड मिलाकर क्रीम तैयार करें. ये स्किन को मुलायम रखने और ड्राइनेस कम करने में मदद कर सकता है.

8. एलोवेरा और नारियल तेल की आसान क्रीम: चार-चार चम्मच एलोवेरा जेल और नारियल तेल को अच्छी तरह फेंटें, जब तक इसका टेक्सचर क्रीमी न हो जाए. चाहें तो इसमें 2-3 बूंद गुलाब या चंदन का एसेंशियल ऑयल मिला सकते हैं. इसे कांच के डिब्बे में स्टोर करें और बाहर निकलने से पहले चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं.

सिर्फ घरेलू नुस्खों पर न रहें निर्भर
शहनाज हुसैन के मुताबिक, मॉनसून में भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है क्योंकि बादलों के बीच भी यूवी किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं. हालांकि, घरेलू मॉइस्चराइजिंग लोशन स्किन को एक्स्ट्रा नमी और आराम देने में मदद कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement