scorecardresearch
 

ननद सारा संग भाभी सानिया की दिखी जबरदस्त ट्यूनिंग, हाथों में हाथ पकड़े आईं नजर, फैंस भी हैरान! PHOTOS

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शाही अंदाज में शादी रचाई. इस मराठी वेडिंग की सबसे खास बात सारा तेंदुलकर और उनकी नई भाभी सानिया के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री रही. सारा और सानिया की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है.

Advertisement
X
सारा और सानिया बचपन की दोस्त हैं.  (PHOTO: weddingz.in)
सारा और सानिया बचपन की दोस्त हैं. (PHOTO: weddingz.in)

सचिन तेंदुलकर का परिवार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, जिसकी वजह उनके बेटे अर्जुन की शादी है. 5 मार्च को मुंबई में मराठी रीति-रिवाज के साथ अर्जुन ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंडोक से रॉयल अंदाज में शादी की. मुंबई में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में काफी बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं और इस रॉयल वेडिंग के खूब चर्चे भी हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं और उन पर लोग अपने रिएक्शन भी रहे हैं.

ननद-भाभी की दिखीं खास बॉन्डिंग

तेंदुलकर और मर्चेंट परिवार एक फोटो में साथ में नजर आ रहा है, सभी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है.  इन फोटोज में सारा और उनकी नई भाभी सानिया चंडोक के बीच की खास बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है. शादी की इन तस्वीरों में ननद-भाभी का यह रिश्ता किसी मिसाल से कम नहीं लग रहा.

ननद-भाभी की नई और खूबसूरत केमिस्ट्री

सचिन की लाडली सारा तेंदुलकर अपनी भाभी सानिया के साथ बहुत स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं, जिसकी झलक शादी की फोटोज में भी देखने को मिल रही है. वेडिंग फोटोज में सारा ने जिस तरह से अपनी भाभी सानिया का हाथ थाम रखा है, उसे देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो ननद-भाभी हैं.

​  सारा-सानिया की बॉन्डिंग  ​
​ सारा-सानिया की बॉन्डिंग ​

सानिया और सारा दोनों पक्की दोस्त लग रही हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ काफी सहज भी लग रही हैं. एक फोटो में अर्जुन अपनी मां अंजलि का हाथ पकड़े खड़े हैं और उनके साइड में सानिया और सारा दोनों को हाथ थामे और खिलखिलाते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement
तेंदुलकर परिवार में आई नई बहुरानी
तेंदुलकर परिवार में आई नई बहुरानी

तस्वीरों में सारा और सानिया दोनों ही ट्रेडिशनल आउटफिट्स में  बेहद खूबसूरत लग रही हैं. जहां सारा तेंदुलकर ने पेस्टल शेड की साड़ी और जूलरी पहन सबको अपने शाही अंदाज से इंप्रेस कर दिया है. वहीं सानिया मर्चेंट लाल और सुनहरे काम वाले हैवी साड़ी में बहुत सुंदर लग रही हैं. 

बचपन दोस्त बनी भाभी!

सानिया और सारा को इतनी जल्दी एक-दूसरे के साथ इतना कंफर्टेबल देखकर लोगों के मन में यह सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या यह दोनों एक-दूसरे को पहले से जानती हैं. सगाई से लेकर शादी तक अर्जुन की गर्लफ्रेंड सानिया का रिश्ता सारा के साथ काफी खास दिखा. वैसे कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सारा और सानिया बचपन की दोस्त हैं, इसलिए दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज भी हैं. शायद यही वजह है कि शादी के दौरान सानिया के साथ सारा तेंदुलकर एक बड़ी बहन और एक पक्की दोस्त की तरह खड़ी नजर आईं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement