scorecardresearch
 

Bihar: हवन के दौरान भड़की आग ने मचाई तबाही, 6 माह की बच्ची और दो महिलाओं की झुलसकर मौत

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक पार्ट्स दुकान में भीषण आग लग गई. हादसे में 6 माह की बच्ची समेत दो महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई. एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुकान में पूजा के दौरान हवन से आग भड़कने की बात सामने आई है.

Advertisement
X
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर.(Photo: Representational)
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर.(Photo: Representational)

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में पुरानी बाईपास स्थित एक पार्ट्स दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. हादसे में 6 माह की बच्ची समेत दो महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

स्थानीय जानकारी के मुताबिक, दुकान में पूजा के दौरान हवन किया जा रहा था. इसी दौरान आग भड़कने की बात सामने आई है. देखते ही देखते लपटों ने दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए.

यह भी पढ़ें: यूपी, बंगाल, ओडिशा और असम में बाढ़ का संकट, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई. दो दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया. आग पर काबू पाने के लिए फायरकर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी जुटे रहे.

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

Advertisement

फिलहाल, आग बुझाने की कोशिश जारी है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस घटना के कारणों और दुकान के भीतर मौजूद लोगों की स्थिति से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- कमल उद्दीन.
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement