
Sara Tendulkar Saaniya Chandhok Bonding: सचिन तेंदुलकर के परिवार में खुशियों का मेला लगा हुआ है, हाल ही में क्रिकेटर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी हुई है. अर्जुन ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से 5 मार्च को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मराठी रीति-रिवाज से शादी की. अर्जुन और सानिया की शादी में सारा तेंदुलकर के लुक्स और डांस ने खूब सुर्खियां बटोरी. इस शादी में दूल्हा-दुल्हन लाल रंग के मैचिंग आउटफिट में एकदम परफेक्ट कपल लग रहे थे, तो सारा और अंजलि की गुलाबी साड़ियों ने भी खूब तारीफे बटोरी.
शादी के दौरान सानिया और सारा के बीच की बॉन्डिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया, दोस्त से भाभी बनी सानिया को ननद सारा ने पैप्स के सामने बिल्कुल असहज महसूस नहीं करने दिया. सारा अपनी दोस्त और भाभी सानिया का हाथ पकड़े दिखीं, दोनों को देखकर बिल्कुल नहीं लग रह है कि यह ननद-भाभी है, उन दोनों का बॉन्ड बिल्कुल बहनों जैसा लग रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया चंडोक और सारा तेंदुलकर दोनों ही बचपन की दोस्त हैं और अब दोनों ननद-भाभी बन गई हैं. यही वजह है कि सानिया और सारा दोनोंं एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल हैं. शादी की फोटोज और वीडियोज में भी दोनों को एक-दूसरे के साथ-साथ देखा जा सकता है.

शादी की तस्वीरों के अलावा सानिया और सारा की कुछ पुरानी तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनकी बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती हैं. एक फोटो में दोनों बालकनी के पास खड़ी हैं और दोनों ने ही क्यूट-सा सेटिन नाइट सूट पहना हुआ है. सानिया ने अपने सिर पर बार्बी का बैंड लगाया हुआ है और सारा साइड में उनकी तरफ झुक कर खड़ी है.

यह फोटो किसी शादी-फंक्शन का है, जिसमें डार्क पिंक कलर की साड़ी में सारा आगे फोन पकड़े सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं और उनके पीछे सानिया नीले रंग का लहंगा-चोली पहने खड़ी हैं. फोटो में दोनों दोस्त बहुत खूबसूरत लग रही हैं, सानिया ने मांगटीका लगाया हुआ है और सारा ने बड़े झुमकों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है.

इस फोटो में सारा तेंदुलकर ने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है और उनके साइड में ब्लैक जैकेट, गोल्डन टॉप और ब्लैक पैंट में सानिया खड़ी हैं. सारा ने अपने एक साथ से सानिया का हाथ थाम रखा है और दूसरी साइड अपनी दूसरी दोस्त का हाथ पकड़ हुआ है. यह फोटो किसी के बर्थडे पार्टी की लग है, क्योंकि पीछे डेकोरेशन दिखाई दे रही है.

सोशल मीडिया पर अर्जुन और सानिया की शादी की वीडियो और फोटोज सामने आने के बाद सारा के साथ उनकी भाभी का एक मस्ती भरा वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो अगस्त 2023 का है, जिसमें सारा-सानिया के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. इस वीडियो में सारा, सानिया और उनकी एक दोस्त यूके के क्यू लिटिल पिग्स फार्म में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं.
यह फार्म छोटे शेप के सूअरों और अन्य पालतू जानवरों के लिए मशहूर है, वीडियो में तीनों को सूअर के बच्चों को खाना खिलाते, भेड़ों को सहलाते और जानवरों के साथ खुशी-खुशी फोटो क्लिक कराते देखा जा सकता है.