scorecardresearch
 
Advertisement

सानिया चंडोक

सानिया चंडोक

सानिया चंडोक

सानिया चंडोक (Saaniya Chandoke) महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की पत्नी हैं. सानिया और अर्जुन ने 5 मार्च 2026 को मुंबई के सेंट रेजिस होटल में शादी की थी. इस शादी में क्रिकेट, बिजनेस और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के साथ कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद थे. 

सानिया चंडोक लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इकोनॉमिक्स में स्नातक हैं. उनके दादा रवि घई मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन और फिल्म निर्माता हैं. उनका परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री से जुड़ा है, जो इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड "ब्रुकलिन क्रीमरी" का संचालन करता है.

फिल्मी बैकग्राउंड और पारिवारिक बिजनेस होने के बावजूद, सानिया ने अपना अलग करियर बनाया. वे मुंबई स्थित Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की संस्थापक और निदेशक हैं, जो पालतू जानवरों के लिए प्रीमियम स्किनकेयर और स्पा सेवाएं उपलब्ध कराता है.

सानिया, अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की बचपन की दोस्त हैं और पब्लिक लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 800 फॉलोअर्स हैं, जिनमें अर्जुन और सारा दोनों शामिल हैं.

गौरतलब है कि 25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं। क्रिकेट में उनके हरफनमौला प्रदर्शन को लेकर अक्सर सुर्खियां बनती हैं.

और पढ़ें
Follow सानिया चंडोक on:

सानिया चंडोक न्यूज़

Advertisement
Advertisement