Old Comb Reuse: घर की सफाई करते समय अक्सर हम पुरानी और टूटी-फूटी चीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं. बालों को बनाने के लिए कंघी का लंबा समय तक इस्तेमाल करने के बाद लोग उनका पुराना समझकर कचरे में डाल देते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि यही पुरानी कंघी घर पर आपके कई कामों को आसान बना सकती है. पुरानी कंघी बेकार नहीं बल्कि बड़े काम की चीज है.
नई कंघी आने के बाद पुरानी कंघी को लोग बिना सोचे-समझे कूड़ेदान में डाल देते हैं, थोड़ी-सी सफाई और कुछ आसान तरीकों की मदद से आप पुरानी कंघी का दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे, बल्कि प्लास्टिक का कचरा भी कम होगा. इस आर्टिकल में हम आपको पुरानी कंघी के ऐसे इस्तेमाल के बारे में बताएंगे, जिनको जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
हेयरब्रश और कंघी की सफाई के लिए
पुरानी कंघी का इस्तेमाल सफाई के लिए आप कर सकते हैं. पुरानी कंघी से आप दूसरी नई कंघियों और हेयरब्रश में फंसे बाल निकाल सकते हैं. इसके पतले दांत आसानी से बाल और धूल को बाहर निकाल देते हैं.
कीबोर्ड और छोटी जगहों की सफाई करें
कंप्यूटर कीबोर्ड, खिड़की की स्लाइड, पंखे की जाली या फ्रिज के पीछे जमा धूल को निकालने में बड़ी परेशानी होती है. ऐसे में आप पुरानी कंघी का इस्तेमाल इन छोटी-छोटी जगहों की सफाई कर सकते हैं. पुरानी कंघी के दांत संकरी जगहों तक पहुंचकर गंदगी निकालने में मदद करते हैं.
कपड़ों से धागे और रोएं हटाने में मददगार
सर्दियों में स्वेटर, कंबल या ऊनी कपड़ों पर जमा छोटे-छोटे रोएं और धागे बहुत परेशान करते हैं और दिखने में भी खराब लगते हैं. मगर आप इन रोएं और धागों को हटाने के लिए भी पुरानी कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं.धीरे-धीरे चलाने पर कपड़े साफ और नए जैसे दिखने लगते हैं.
पालतू जानवरों के बाल साफ करें
अगर आपके घर में पालतू जानवर है तो पुरानी कंघी तो आपके लिए खजाना है. क्योंकि कुत्ता या बिल्ली के शरीर के बालों को साफ करने के लिए आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे उनके बाल भी सुलझ जाएंगे. इसके अलावा इनके बाल बिस्तर, कारपेट या सोफे पर चिपके बाल हटाने के लिए भी पुरानी कंघी यूज कर सकते है.
बागवानी में करें इस्तेमाल
गमलों की मिट्टी को हल्का करने, सूखे पत्ते हटाने या छोटे पौधों के आसपास सफाई करते समय आपके घर में मौजूद पुरानी कंघी काम आ सकती है. इससे पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना सफाई की जा सकती है.
पेटिंग के कामों में आएगी काम
जिन लोगों को पेंटिंग या क्राफ्टिंग का शौक होता है, तो पुरानी कंघी से रंगों के साथ अलग-अलग डिजाइन और टेक्सचर बनाए जा सकते हैं. बच्चों के आर्ट प्रोजेक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है और इससे आपके बच्चे नई कंघियों को भी खराब नहीं करेंगे.
बालों पर हेयरकलर करने में मदद
पुरानी कंघी को बेकार समझकर फेंकने के बजाय आप उनका इस्तेमाल बालों पर हेयरकलर लगाने में भी कर सकते हैं. अक्सर लोग नई कंघी को बर्बाद कर देते हैं, लेकिन अगर घर में पुरानी कंघी तो काम आसान भी हो जाता है, हेयरकलर भी लगाने से हाथ भी गंदे नहीं होते हैं.