How to cook the perfect dosa: क्या आप भी घर पर डोसा बनाते समय इस बात से परेशान रहते हैं कि डोसा तवे पर चिपक जाता है? भले ही आप नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, लेकिन डोसा अक्सर तवे पर चिपक कर खराब हो जाता है. मशहूर शेफ हरपाल सिंह ने इस समस्या का एक बहुत आसान सॉल्यूशन शेयर किया है. उनके अनुसार, डोसा बनाने में सबसे बड़ा रोल तवे के सही टेम्परेचर का होता है. अगर तवा बहुत ज्यादा गर्म हो जाए तो डोसा बैटर चिपकने लगता है. शेफ ने इस ट्रिक को आसानी से मैनेज करने का तरीका भी बताया है.
तवे का सही टेम्परेचर है राज
शेफ हरपाल सिंह बताते हैं कि डोसा बनाते समय तवे का टेम्परेचर मेंटेन करना बहुत जरूरी है. जब तवा बहुत ज्यादा गरम हो जाता है, तो डोसा का बैटर डालने पर वह चम्मच के पीछे चिपक जाता है और सही से फैल नहीं पाता. इसी वजह से डोसा तवे पर चिपकता है.
डोसा बनाते समय आप पहले तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा पानी छिड़कें. इसके बाद एक टिश्यू पेपर से उसे साफ कर लें और फिर थोड़ा तेल लगाएं. ऐसा करने से तवे का टेम्परेचर परफेक्ट हो जाता है और आप आसानी से डोसा फैला सकते हैं.
प्याज का ये ट्रिक आएगी काम
शेफ हरपाल सिंह ने डोसा न चिपकने का एक और आसान हैक बताया है. उन्होंने बताया, यदि आप तवे को और बेहतर तरीके से तैयार करना चाहते हैं तो एक प्याज को बीच से काट लें. इस कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा तेल लगाएं और इसे तवे पर अच्छी तरह रगड़ें. इससे तवा डोसा बनाने के लिए एकदम सही टेम्परेचर पर आ जाता है.
जब आप तवे पर पानी छिड़कते हैं और वह सिजल' (Sizzle) करने लगता है तो आप समझ सकते हैं कि टेम्परेचर एकदम सही है. डोसा बनाने का पूरा खेल तवे के टेम्परेचर को कंट्रोल करने में ही है. अगली बार डोसा बनाते समय इन टिप्स को फॉलो करें और देखें कैसे एकदम परफेक्ट डोसा बनकर तैयार होता है.
इन बातों का भी रखें ख्याल