scorecardresearch
 

Pedicure At Home: बिना पार्लर जाए घर पर करें पेडीक्योर, बचेंगे समय और पैसे

Pedicure At Home: अगर आप पार्लर में पैसे खर्च किए बिना अपने पैरों को साफ, मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो घर पर ही आसानी से पेडीक्योर कर सकते हैं. आज हम आपको घर पर पेडीक्योर करने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप कम समय में अपने पैरों को साफ, सॉफ्ट और चमकदार बना सकते हैं.

Advertisement
X
रूखेपन और फटी एड़ियों से मिनटों में मिलेगा छुटकारा, घर पर इस तरह करें प्रोफेशनल पेडीक्योर (Photo-ITG)
रूखेपन और फटी एड़ियों से मिनटों में मिलेगा छुटकारा, घर पर इस तरह करें प्रोफेशनल पेडीक्योर (Photo-ITG)

Pedicure At Home: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग चेहरे और बालों की देखभाल पर तो ध्यान देते हैं लेकिन कई बार पैरों का सही से ध्यान नहीं रख पाते. इसका असर फटी एड़ियों, रूखेपन और पैरों की खोई हुई चमक के रूप में दिखाई देता है. ऐसे में कई लोग महंगे पार्लर में पेडीक्योर करवाते हैं, जबकि कुछ आसान स्टेप्स को अपनाकर घर पर भी प्रोफेशनल जैसा पेडीक्योर किया जा सकता है. इससे न सिर्फ पैरों की सफाई होती है, बल्कि वे मुलायम और खूबसूरत भी नजर आते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर पर आसानी से आप पेडीक्योर कर पैरों को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकते हैं.

पैरों को कुछ देर गुनगुने पानी में रखें
पेडीक्योर की शुरुआत पैरों को साफ और रिलैक्स करने से करें. इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी भरें और उसमें थोड़ा शैंपू या लिक्विड सोप मिलाएं. चाहें तो एक चम्मच नमक और कुछ बूंदें नारियल या सरसों के तेल की भी डाल सकते हैं. अब पैरों को 10 से 15 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें. इससे डेड स्किन नरम हो जाती है और पैरों की थकान भी दूर होती है.

अब करें स्क्रब
पैरों को पानी से निकालने के बाद फुट स्क्रबर या प्यूमिक स्टोन की मदद से एड़ियों और तलवों को हल्के हाथों से साफ करें. इसके लिए चीनी, शहद और नींबू के रस को मिलाकर पैरों पर हल्के हाथों से मसाज करें. इससे डेड स्किन हटती है और पैर साफ व चमकदार दिखाई देने लगती है.

Advertisement

अब बारी है नाखूनों की सफाई की
स्क्रबिंग के बाद नाखूनों को काटकर उन्हें सही आकार दें. नाखूनों के अंदर जमी गंदगी को अच्छी तरह साफ करें और क्यूटिकल्स को धीरे-धीरे पीछे करें. हालांकि क्यूटिकल्स को काटने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. इस दौरान सावधानी बरतें, क्योंकि पानी में भिगोने के बाद त्वचा और नाखूनों के आसपास का हिस्सा काफी नरम हो जाता है.

मसाज करें
पेडीक्योर का सबसे सुकूनभरा हिस्सा मसाज होता है. इसके लिए नारियल तेल, जैतून का तेल या फुट क्रीम का इस्तेमाल करें और 5 से 7 मिनट तक पैरों की अच्छी तरह मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पैरों की थकान कम होती है. साथ ही एड़ियां भी सॉफ्ट बनती है.

मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें
पेडीक्योर पूरा होने के बाद पैरों पर अच्छी मात्रा में मॉइश्चराइजर लगाएं. अगर रात के समय पेडीक्योर कर रहे हैं तो मॉइश्चराइजर लगाने के बाद कॉटन के मोजे पहन लें. इससे नमी लंबे समय तक बनी रहती है और सुबह तक पैर अधिक मुलायम और चमकदार नजर आते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement