scorecardresearch
 

Nimboo Ka Achar: बहुत खा लिया आम का अचार, अब बनाएं नींबू का अचार, चटपटे के शौकीन कहेंगे वाह

Nimboo Ka Achar: अगर आप भी खाने के साथ अचार के शौकीन हैं लेकिन रोज-रोज आम का अचार खाकर बोर हो गए हैं तो यहां हम आपको नींबू का चटपटा अचार बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. ये अचार आपके खाने के स्वाद को दोगुना कर देगा.

Advertisement
X
नींबू का अचार (Photo: ITG)
नींबू का अचार (Photo: ITG)

Nimboo Ka Achar: भारतीय रसोई में खाने की थाली तब तक अधूरी मानी जाती है, जब तक कि उसमें तीखा-चटपटा अचार न परोसा जाए. गर्मियों और मानसून के सीजन में अमूमन हर घर में आम का अचार बड़े चाव से खाया जाता है लेकिन एक ही स्वाद को बार-बार चखकर मुंह का जायका फीका पड़ जाता है. अगर आप भी आम का अचार खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया व चटाकेदार ट्राई करना चाहते हैं तो इस बार अपनी रसोई में चटपटा नींबू का अचार तैयार करें.

नींबू का अचार न सिर्फ खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है बल्कि यह हमारे पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. पेट में गैस, अपच या भारीपन महसूस होने पर नींबू के अचार का एक छोटा सा टुकड़ा राहत देने का काम करता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बिना तेल के भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है जो सेहत के लिहाज से भी परफेक्ट है. 

सामग्री (Ingredients):
ताजे और पतले छिलके वाले नींबू: 500 ग्राम (अच्छे से धोकर और सुखाकर कटे हुए)

सादा नमक: 4 बड़े चम्मच

काला नमक: 2 बड़े चम्मच (पाचन और बेहतरीन स्वाद के लिए)

हल्दी पाउडर: 1 छोटा चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 2 बड़े चम्मच (बेहतरीन रंग और तीखेपन के लिए)

भुना जीरा पाउडर: 1 बड़ा चम्मच

Advertisement

अजवाइन: 1 छोटा चम्मच (हल्की क्रश की हुई)

हींग: आधा छोटा चम्मच

गरम मसाला: 1 छोटा चम्मच

चीनी या गुड़ (ऑप्शनल): 4 बड़े चम्मच (अगर खट्टा-मीठा स्वाद चाहिए तो)

बनाने का तरीका
सबसे पहले नींबुओं को साफ पानी से धो लें और एक साफ सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें. ध्यान रहे कि नींबुओं पर थोड़ा सा भी पानी या नमी न रहे, नहीं तो अचार खराब हो सकता है. अब एक नींबू के 4 या 8 टुकड़े कर लें और उनके बीज निकाल दें.

कटे हुए नींबुओं को एक बड़े कांच या प्लास्टिक के बर्तन में डालें. अब इसमें सादा नमक, काला नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे ढककर 3-4 दिन के लिए रूम टेम्परेचर पर छोड़ दें. चाहें तो रोजाना 1 घंटे धूप में रखें. इससे नींबू का छिलका मुलायम हो जाएगा और वह अपना रस छोड़ देगा.

4 दिन बाद जब नींबू थोड़े सॉफ्ट हो जाएं. तब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, अजवाइन, हींग और गरम मसाला डालें. अगर आप खट्टा-मीठा अचार पसंद करते हैं, तो इसी स्टेज पर चीनी या पिसा हुआ गुड़ भी मिला दें.

सभी मसालों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें ताकि हर टुकड़े पर मसाला लग जाए. अब इस अचार को कांच के एक सूखे और साफ मर्तबान में भर लें.

Advertisement

इस जार का ढक्कन बंद करके अगले 10-12 दिनों तक धूप में रखें और बीच-बीच में जार को हिलाते रहें. जैसे-जैसे चीनी घुलेगी और नींबू का छिलका गलेगा, अचार एकदम जूसी और चटपटा हो जाएगा. आपका लाजवाब नींबू का अचार तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement