scorecardresearch
 

80 सेकंड में पाकिस्तान का 'गेम ओवर', भारत के MMA फाइटर संग्राम सिंह ने जीती एश‍िया चैम्प‍ियनश‍िप

भारतीय MMA फाइटर संग्राम सिंह ने कुआलालंपुर में खेले गए STRIKE एशिया चैम्प‍ियनश‍िप के फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को महज 1 मिनट 20 सेकंड में नॉकआउट कर खिताब जीत लिया. इस जीत के साथ उनका प्रोफेशनल MMA में अजेय रिकॉर्ड कायम रहा. संग्राम ने यह खिताब देशवासियों को समर्पित किया.

Advertisement
X
भारत के संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के आबिद अली को मात दी (Photo: ITG)
भारत के संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के आबिद अली को मात दी (Photo: ITG)

भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) स्टार संग्राम सिंह ने रविवार को इतिहास रचते हुए पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को महज 1 मिनट 20 सेकंड (80 सेकंड) में नॉकआउट कर प्रतिष्ठित स्ट्राइक एश‍िया चैम्प‍ियनश‍िप का खिताब अपने नाम कर लिया.

भारत और पाकिस्तान के बीच इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले से कड़ी टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन संग्राम ने पहले ही राउंड में मुकाबला खत्म कर दिया.

मुकाबले की शुरुआत से ही संग्राम सिंह पूरी तरह हावी रहे. उन्होंने दमदार ताकत, सटीक पंच और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के फाइटर को संभलने का कोई मौका नहीं दिया. आखिरकार मुकाबले के सिर्फ 80 सेकंड बाद ही उन्होंने नॉकआउट से जीत दर्ज कर ली और एशिया चैम्प‍ियन बनने का गौरव हासिल किया.

इस जीत के साथ संग्राम सिंह का प्रोफेशनल MMA में अजेय रिकॉर्ड भी बरकरार रहा. चैम्प‍ियनश‍िप जीतकर उन्होंने अपने करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ ली. यह सफलता इस बात का भी प्रमाण है कि चैम्प‍ियन रेसलर से प्रोफेशनल MMA फाइटर बनने का उनका फैसला कितना सफल साबित हुआ है. आज वह भारत के सबसे प्रमुख कॉम्बैट स्पोर्ट्स खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.

Advertisement

खिताब जीतने के बाद संग्राम सिंह ने इस जीत को देशवासियों को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि जब भी वह किसी इंटरनेशनल मुकाबले में उतरते हैं, तो अपने साथ पूरे भारत के लोगों के सपने और देश का सम्मान लेकर लड़ते हैं.

यह संग्राम सिंह की लगातार एक और बड़ी इंटरनेशनल सफलता भी है. इससे पहले वह पाकिस्तान के अली रजा नासिर, ट्यूनीशिया के हाकिम त्राबेलसी और फ्रांस के फ्लोरियन कूडियर को भी MMA मुकाबलों में हरा चुके हैं. अब मोहम्मद आबिद अली पर मिली जीत के साथ उन्होंने अपने शानदार  इंटरनेशनल रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement