Money Plant Growing Tips: ज्यादातर घरों में मनी प्लांट लगाया जाता है. ये उन पौधों में से है जो ना केवल छोटे से छोटे गमले में बल्कि किसी बोतल या जार में भी लगाया जा सकता है. इसके साथ ही ये मिट्टी और पानी दोनों में उग सकता है. ऐसे में लोग इसे बहुत ही आसानी से लगा लेते हैं. हालांकि, लोगों को अक्सर इसे लगाने के बाद एक शिकायत करते सुना जाता है और वो है मनी प्लांट का घना ना होना.
अगर आपका मनी प्लांट लंबी-लंबी बेल तो निकाल रहा है, लेकिन नर्सरी में मिलने वाले पौधों की तरह घना और बुशी नहीं दिखता, तो इसकी वजह पौधे को लगाने का तरीका हो सकता है. सिर्फ एक बेल को गमले में लगाने की बजाय अगर आप एक आसान ट्रिक अपनाते हैं, तो छोटा-सा गमला भी हरे-भरे और घने मनी प्लांट से भर सकता है. इसके लिए आपको प्रोपेगेशन का तरीका अपनाना होगा.
सबसे पहले लें 6-7 हेल्दी कटिंग
मनी प्लांट को घना करने के लिए सबसे पहले पौधे की 6 या 7 हेल्दी कटिंग लें. ध्यान रखें कि हर कटिंग में कम से कम एक नोड और 2-3 पत्तियां जरूर हों. इसी हिस्से से नई जड़ें निकलती हैं और पौधा तेजी से बढ़ता है.
पानी में करें प्रोपेगेशन
अब इन सभी कटिंग को एक साफ कांच के जार या बोतल में पानी भरकर रख दें. पानी भरकर रखने में कोशिश करें कि केवल नोड वाला हिस्सा ही पानी में डूबा रहे. जार को ऐसी जगह रखें जहां तेज लेकिन सीधी धूप न आती हो. साथ ही हर 3-4 दिन में पानी बदलते रहें ताकि कटिंग खराब न हो.
2-3 इंच जड़ें आते ही करें ट्रांसप्लांट
आप देखेंगे कि कुछ दिनों बाद कटिंग में नई जड़ें निकलनी शुरू हो जाएंगी. जब जड़ें लगभग 2 से 3 इंच लंबी हो जाएं, तब सभी कटिंग को एक ही गमले में साथ में लगा दें. इससे एक ही जगह से कई बेलें निकलेंगी और गमला जल्दी भरने लगेगा.
एक गमले में कई कटिंग लगाने का फायदा
जब एक ही गमले में 6-7 कटिंग साथ लगाई जाती हैं, तो हर कटिंग अलग-अलग दिशा में बढ़ती है. इससे पौधा सिर्फ लंबाई में नहीं बढ़ता है और खाली-खाली नहीं दिखता, बल्कि चारों ओर से घना, हरा-भरा और बुशी नजर आता है. यही तरीका मनी प्लांट को नर्सरी में घना बनाने के लिए भी अक्सर अपनाया जाता है.
इन बातों का भी रखें ध्यान