scorecardresearch
 

Masoor Dal Dosa: चावल छोड़िए, घर में पड़ी मसूर दाल और सूजी से बनाएं प्रोटीन से भरपूर कुरकुरा मसाला डोसा, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी

अगर आपको भी डोसा खाना पसंद तो हमेशा एक ही तरह का डोसा क्यों खाना. आज हम आपको घर में रखी मसूर दाल से टेस्टी डोसा बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
X
मसूर दाल डोसा (Photo: ITG)
मसूर दाल डोसा (Photo: ITG)

दक्षिण भारतीय व्यंजन डोसा हर किसी का पसंदीदा नाश्ता होता है, लेकिन पारंपरिक चावल और उड़द दाल के डोसे को बनाने में दाल भिगोने और बैटर को फर्मेंट (खमीर उठाने) करने में घंटों का समय लग जाता है. अगर आपका भी अचानक क्रिस्पी मसाला डोसा खाने का मन कर जाए तो अब घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं है.

मशहूर मास्टरशेफ कुणाल कपूर ने घर पर पड़ी लाल मसूर दाल और सूजी की मदद से प्रोटीन से भरपूर इंस्टेंट क्रिस्पी मसाला डोसा और चटपटी टमाटर की चटनी बनाने की एक बेहद आसान और झटपट रेसिपी शेयर की है. यह डोसा बिना खमीर उठाए मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है, जो बाहर से बेहद कुरकुरा और अंदर से पोषण से भरपूर होता है. आइए जानते हैं शेफ कुणाल कपूर स्टाइल मसूर दाल-सूजी डोसा बनाने की सामग्री और पूरी विधि.

डोसा के लिए सामग्री:
1 घंटे भिगोई हुई मसूर दाल - 1 कप
अदरक, मोटा-मोटा कटा हुआ - 1 छोटा टुकड़ा
हरी मिर्च - 2 
लहसुन की कली (ऑप्शनल)
करी पत्ता - एक टहनी (ऑप्शनल)
पानी- 2 कप
सूजी - 1 कप
नमक - स्वादानुसार
तेल/मक्खन - आवश्यकतानुसार

टमाटर की चटनी की सामग्री
तेल - 3 बड़े चम्मच
हींग - ¾ छोटा चम्मच
सरसों के बीज - 1 चम्मच
जीरा - 1 छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 3-4 नग
करी पत्ता - एक टहनी
उड़द दाल - 2 चम्मच
चना दाल - 2 चम्मच
लहसुन की कली (ऑप्शनल)
अदरक, मोटा-मोटा कटा हुआ - 1 छोटा टुकड़ा
टमाटर, कटे हुए - 3 कप
नमक - स्वादानुसार

Advertisement

बनाने का तरीका

भीगी हुई लाल मसूर दाल को धोकर मिक्सी के जार में डालें. इसमें अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता, सूजी, नमक और थोड़ा सा पानी मिलाकर एकदम बारीक पीस लें. बैटर को एक बर्तन में निकालें और डोसा जैसी कंसिस्टेंसी बनाने के लिए थोड़ा पानी एडजस्ट करें. 5 मिनट के लिए रख दें.

अब टमाटर की चटनी बनाएं

एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें. इसमें राई, लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता चटकाएं. चना दाल और सूखी लाल मिर्च डालकर हल्का भूनें. अब लहसुन और प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक सेकें. अब कटे हुए टमाटर और नमक मिलाएं. ढक्कन लगाकर 4-5 मिनट तक टमाटर के नरम होने तक पकाएं. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें इमली का रस मिलाकर मिक्सी में बिना ज्यादा पानी डाले पीस लें.

तवा तैयार करें: एक नॉन-स्टिक या लोहे के तवे को तेज गरम करें. उस पर थोड़ा सा पानी छिड़कें (इससे तवे का तापमान सेट होता है). पानी तवे पर छिटकने लगे तो इसका मतलब है कि तवा तैयार है.

डोसा फैलाएं: तवे के बीच में एक बड़ा चम्मच मसूर दाल का बैटर डालें और कटोरी या कछुल के पिछले हिस्से से गोल-गोल घुमाते हुए बाहर की तरफ पतला फैलाएं.

क्रिस्पी होने तक सेकें: डोसे के किनारों और बीच में थोड़ा सा तेल या देसी घी लगाएं. जब डोसा नीचे से सुनहरा और क्रिस्पी दिखने लगे, तो इसे मोड़कर प्लेट में निकाल लें.

Advertisement

गरमा-गरम परोसें: प्रोटीन रिच कुरकुरे मसूर दाल डोसे को गरमा-गरम तीखी टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement