scorecardresearch
 

How to Use Leftover Chai Patti: चाय पीने के बाद फेंक देते हैं बची हुई पत्ती? ऐसे करें यूज, शीशे की तरह चमकेगा घर का कोना-कोना

How to Use Leftover Chai Patti: हर घर में सुबह से लेकर शाम तक कई बार चाय बनती है लेकिन चाय छानने के बाद बची हुई पत्ती को सभी कचरे में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चाय पत्ती आपके काफी काम आ सकती है.

Advertisement
X
बची चाय पत्ती को ऐसे करें यूज (Photo: ITG)
बची चाय पत्ती को ऐसे करें यूज (Photo: ITG)

How to Use Leftover Chai Patti: हर घर में सुबह की शुरुआत एक कप गरमा-गरम चाय से होती है. लेकिन चाय बनने के बाद जो बची हुई पत्ती बचती है, उसे ज्यादातर लोग बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं. क्या आप जानते हैं कि यह फेंकी जाने वाली चाय की पत्ती आपके घर की सफाई, कांच के बर्तनों को चमकाने और पौधों की सेहत सुधारने के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. 

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल गुण घर के कई मुश्किल कामों को चुटकियों में आसान बना सकते हैं. अगली बार चाय छानने के बाद पत्ती को फेंकने की गलती बिल्कुल न करें. आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने के 5 सबसे असरदार और काम के तरीके!

चाय की बची हुई पत्ती के इस्तेमाल के 5 बेहतरीन तरीके
कांच के बर्तन और खिड़कियां चमकाएं: बची हुई चाय की पत्ती को दोबारा पानी से अच्छी तरह धोकर उसकी सारी चीनी और दूध की चिकनाई निकाल लें. अब इस पत्ती को सादे पानी में उबालकर छान लें. इस ठंडे पानी से कांच के बर्तन, शीशे और खिड़कियां साफ करने पर वे एकदम नए जैसे चमक उठते हैं.

पौधों के लिए बेस्ट ऑर्गेनिक खाद: धुली हुई चाय की पत्ती में नाइट्रोजन और कई मिनरल्स होते हैं. इसे अच्छी तरह धोकर सुखा लें और गमले की मिट्टी में मिला दें. यह पौधों की ग्रोथ को तेज करती है और उन्हें हरा-भरा रखती है.

Advertisement

लकड़ी के फर्नीचर की चमक लौटाएं: चाय की पत्ती को दोबारा उबालकर बने पानी को ठंडा कर लें. एक सूती कपड़ा इस पानी में भिगोकर लकड़ी के डाइनिंग टेबल, दरवाजे या सोफे पर फेरें. इससे लकड़ी का पुराना फर्नीचर चमक उठता है.

हाथों से जिद्दी बदबू या चिकनाई हटाएं: अगर प्याज, लहसुन या मछली काटने के बाद हाथों से तेज बदबू आ रही है, तो इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती से हाथों को रगड़कर धो लें. यह बदबू और चिकनाई को तुरंत दूर कर देती है.

कटिंग बोर्ड या किचन सिंक की सफाई: जूठी चाय की पत्ती को सिंक या लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड पर रगड़ने से उस पर जमी जिद्दी चिकनाई और बैक्टीरिया आसानी से साफ हो जाते हैं, साथ ही कीड़े-मकोड़े भी दूर रहते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement