scorecardresearch
 

रास्ते में अचानक शुरू हो गई मूसलाधार बारिश? दौड़ने की जगह करें ये काम, नहीं भीगेंगे कपड़े और बैग

How To Stay Dry Without Umbrella: बारिश के दौरान अगर आपके पास छाता नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं. कुछ आसान और स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप खुद को काफी हद तक भीगने से बचा सकते हैं. आज हम आपको मॉनसून में बिना छाते सूखा रहने के 5 आसान और असरदार तरीके बताने वाले हैं.

Advertisement
X
अचानक बारिश शुरू होने पर भागना नहीं चाहिए. (Photo: ITG)
अचानक बारिश शुरू होने पर भागना नहीं चाहिए. (Photo: ITG)

मॉनसून में बारिश कब पड़ जाए ये कोई नहीं बता सकता है. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि बारिश का कोई भरोसा नहीं होता है. कब तेज धूप के बीच अचानक काले बादल छा जाएं और मूसलाधार बारिश शुरू हो जाए, कहा नहीं जा सकता. यूं तो लोग मॉनसून में घर से निकलते वक्त अक्सर छाता अपने साथ रखते हैं, लेकिन कई बार भूल भी जाते हैं. ऐसे में अगर आप बीच रास्ते में चल रहे हैं और झमाझम बारिश शुरू हो जाए, तो आपका भीगने के बचना नामुमकिन है. क्या भी ऐसा ही सोचते हैं? अगर हां, तो आप गलत हैं.

अगर आपके पास छाता या रेनकोट नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप खुद को काफी हद तक भीगने से बचा सकते हैं. जी हां, आज हम आपको बारिश में भीगने से बचने के ऐसे आसान तरीके बताने वाले हैं, जो इस मॉनसून आपके बहुत काम आ सकते हैं. खासकर ऑफिस, कॉलेज या बाजार जाते समय ये छोटे-छोटे हैक्स आपके बेहद काम के साबित होंगे. आइए जानते हैं बारिश में बिना छाते और रेनकोट भीगने से बचने के 5 आसान और असरदार तरीके.

1. खुले रास्ते की बजाय छत वाली जगहों का सहारा लें: बारिश शुरू होते ही लगातार खुले रास्ते पर चलने की बजाय किसी दुकान की शेड, बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशन, पेट्रोल पंप या किसी बिल्डिंग के गेट जैसी जगहों के नीचें या सहारे खड़े हो जाएं. एक जगह से दूसरी ढकी हुई जगह तक पहुंचते हुए चलेंगे, तो कम भीगेंगे. कई बार 10-15 सेकंड रुक जाने से भी शरीर काफी हद तक सूखा रहता है.

2. बैग को बनाएं अपना रेन शील्ड: अगर आपके पास कोई बैक है, तो उसे पीठ की बजाय सामने की तरफ टांग लें. इससे शरीर का आगे का हिस्सा कम भीगेगा. इसके साथ ही मोबाइल, पर्स, डॉक्यूमेंट्स और दूसरी जरूरी चीजों को तुरंत किसी प्लास्टिक बैग या पॉलीथिन में रख दें, ताकि वे पानी से खराब न हों.

3. दौड़ें नहीं, तेज कदमों से चलें: बारिश शुरू होते ही कई लोग भीगने से बचने के लिए भागने लगते हैं, लेकिन ऐसा करने से सड़क पर भरे पानी के छींटे ज्यादा पड़ते हैं और आप और भी ज्यादा भीग सकते हैं. ऐसे में भागने के बजाय थोड़ा तेज चलें. सिर हल्का झुकाकर चलें और जहां ज्यादा पानी जमा हो, वहां जाने से बचें.

4. कपड़ों का सही तरीके से इस्तेमाल करें: अगर आपने दुपट्टा, स्कार्फ, शॉल, हुडी या लंबी शर्ट पहन रखी है, तो उससे सिर और कंधों को ढक लें. अगर ऐसा कुछ नहीं है, तो जरूरत पड़ने पर बैग को भी सिर के ऊपर रख सकते हैं. इससे शरीर का ऊपरी हिस्सा कम भीगेगा.

5. सड़क के किनारे जमा पानी से दूर रहें: बारिश में सिर्फ बादलों से बरसता पानी ही परेशानी नहीं बनता है, बल्कि सड़क पर दौड़ती कार और बाइक भी गंदा पानी उछाल देती हैं. इसलिए सड़क के बिल्कुल किनारे या जहां पानी जमा हो वहां चलने से बचें. फुटपाथ या सड़क के अंदरूनी हिस्से से चलना ज्यादा सुरक्षित रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement