scorecardresearch
 

How to Make Rasam Rice: रोज वही दाल खाकर हो गए बोर? लंच में बनाएं चटपटे रसम राइस, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी खाएंगे मांग-मांगकर

How to Make Rasam Rice: अगर आप भी रोज-रोज वही दाल और रोटी खाकर बोर हो चुके हैं तो आपको रसम राइस जरूर ट्राई करना चाहिए. दक्षिण भारतीय व्यंजन रसम और राइस बहुत ही टैंगी और हेल्दी रेसिपी भी है.

Advertisement
X
रसम राइस (Photo: ITG)
रसम राइस (Photo: ITG)

दोपहर की चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में जब कुछ भारी या तला-भुना खाने का मन न करे तो रसम राइस से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. अक्सर हम रोजाना वही अरहर या मूंग की पीली दाल खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में दक्षिण भारतीय स्वाद का यह तड़का आपके खाने की मेज पर ताजगी भर देगा. रसम न केवल स्वाद में चटपटा और तीखा होता है बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाली इमली, काली मिर्च और जीरा आपके पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद करते हैं. यह गर्मियों के लंच के लिए एक लाइट और कंफर्ट मील है जिसे खाकर आप भारीपन महसूस नहीं करेंगे.

चटपटे रसम की रेसिपी के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
इमली का पानी: आधा कप (भिगोकर निकाला हुआ)

टमाटर: 2 मध्यम (कटे हुए)

रसम पाउडर: 2 बड़े चम्मच

हल्दी: आधा छोटा चम्मच

काली मिर्च और जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच

लहसुन: 4-5 कलियां (कुचली हुई)

तड़के के लिए: राई, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और हींग.

बारीक कटा हरा धनिया: सजाने के लिए.

बनाने का तरीका

बेस तैयार करें: एक गहरे बर्तन में इमली का पानी, कटे हुए टमाटर, हल्दी और थोड़ा नमक डालकर तब तक उबालें जब तक टमाटर पूरी तरह गल न जाएं.

मसाले डालें: अब इसमें रसम पाउडर, कुचला हुआ लहसुन और काली मिर्च-जीरा पाउडर डालें. अपनी जरूरत के अनुसार 2-3 कप पानी मिलाएं.

उबाल आने दें: रसम को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक उसके ऊपर झाग न बनने लगे. ध्यान रहे, रसम को ज्यादा नहीं उबाला जाता, बस एक हल्का उबाल काफी है.

Advertisement

तड़का लगाएं: एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गरम करें. इसमें राई, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और हींग का तड़का तैयार करें और इसे सीधे रसम में डाल दें.

सर्व करें: ऊपर से ताजा हरा धनिया डालें और गरमा-गरम उबले हुए चावल (स्टीम्ड राइस) के साथ परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement