How to Make Rauh ki Kheer: गर्मियों के मौसम में लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं, जो टेस्टी होने के साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाए. जब भी मीठे की बात होती है तो लोगों की जुबान पर सबसे हलवा, खीर और आइसक्रीम का ही नाम आता है, लेकिन अगर आप रोजाना एक जैसी खीर खाकर बोर हो गए हैं तो आप पंजाब की फेमस खीर ट्राई कर सकते हैं, जिसे रौह दी खीर या गन्ने दे रस दी खीर कहा जाता है.
हां, गन्ने का जूस तो सभी ने पिया है, लेकिन पंजाब में गर्मी के दिनों में खासतौर पर गन्ने की रस की खीर बनाई जाती है.
गन्ने दे रस दी खीर के लिए सामाग्री
गन्ने की खीर बनाने का तरीका
रस को छानें और उबालें: सबसे पहले गन्ने के रस को एक मलमल के कपड़े या महीन छलनी से अच्छी तरह छान लें ताकि उसमें मौजूद रेशे निकल जाएं.
अब एक भारी तले वाली कड़ाही या पतीले में रस डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें.
गंदगी साफ करें: जब गन्ने का रस उबलने लगे, तो आप देखेंगे कि ऊपर की तरफ गहरे रंग का झाग आने लगेगा.
इस झाग को एक चम्मच की मदद से निकालकर फेंक दें. इससे खीर का रंग साफ और गोल्डन आएगा.
चावल डालें: अब रस में पहले से पानी में भिगोए हुए चावल डालें. आंच स्लो कर दें और इसे धीरे-धीरे पकने दें.
हालांकि आप चावल और रस को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चावल तले में चिपक न जाएं.
पकने दें: इसे तब तक पकाएं जब तक कि चावल पूरी तरह गल न जाएं और रस गाढ़ा होकर चावल के साथ क्रीमी होने में करीब 30-40 मिनट का समय लगता है.
फ्लेवर और मेवे: जब खीर गाढ़ी हो जाए, तो इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए काजू-बादाम डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. अब करीब 2-3 मिनट और पकाकर गैस को बंद कर दें.
प्रो टिप: