Rajasthani Bafla Bati recipe: भारत के हर प्रदेश की एक स्पेशल डिश होती है और उसे खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. अमृतसरी छोले-कुलचे, दिल्ली के छोले भटोरे, मुंबई का वाडा पाव, हैदराबाद की बिरयानी और राजस्थान की दाल-बाटी चूरमा जैसी डिशेज बहुत फेमस हैं. राजस्थान की वीर गाथाओं के साथ-साथ वहां का राजसी खाना भी लोगों को अपनी तरफ खूब अट्रैक्ट करता है.
राजस्थान और मालवा की पारंपरिक डिश बाफला बाटी की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो अपने देसी स्वाद और घी से भरी खुशबू के लिए बेहद मशहूर है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बाफला बाटी जब देसी घी में डुबोकर परोसी जाती है, तो इसका टेस्ट हर किसी का दिल जीत लेता है. अगर आप भी घर पर होटल जैसी लाजवाब बाफला बाटी बनाना चाहते हैं, तो ये आसान रेसिपी ट्राई करके देख सकते हैं.
बाफला बाटी बनाने के लिए ये चीजें लीजिए
इस तरीके से बनाएं बाफला बाटी
दाल बाटी से कैसे है अलग?
बाफला बाटी का टेस्ट एक तो नॉर्मल दाल-बाटी से थोड़ा अलग और ज्यादा रिच होता है, क्योंकि इसे पहले उबाला जाता है और फिर धीमी आंच पर पकाया जाता है. इससे इसके अंदर का हिस्सा बेहद सॉफ्ट और बाहर का हिस्सा हल्का कुरकुरा बनता है.
घर पर कैसे आएगा शाही टेस्ट
घर पर बनने वाली राजस्थानी डिश बाफला बाटी में असली शाही स्वाद नहीं आ पाता है, लेकिन टेंशन लेने की बात नहीं है. इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि धीमी आंच पर पकी, देसी घी में डूबी और मसालों की शानदार खुशबू से भरपूर बाफला बाटी का असली टेस्ट उसके मसालों और सही टेक्सचर में छिपा होता है.