How to Make Mango Mochi: गर्मियों के मौसम में जब सूरज आग उगल रहा हो, तो किचन में जाकर गैस के सामने खड़े होना किसी सजा से कम नहीं लगता. पारा लगातार बढ़ता जा रहा है और यूपी का बांदा हो या फिर राजस्थान का गंगानगर, तापमान तेजी भाग रहा है. बुधवार को गंगानगर 48.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, इस भीषण गर्मी में में चटपटा खाने से ज्यादा कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग खाने-पीने का मन करता है.
गर्मियों के दिनों में अक्सर लोग आम खाते हैं, लेकिन अगर आप भी मैंगो शेक और आमपन्ना पीकर बोर हो हैं तो सिर्फ 15 मिनट में आप आम से एक खास जापानी स्वीट डिश 'मैंगो मोची' बना सकते हैं.
'मैंगो मोची' का स्वाद लाजवाब होता है और इसे बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ 3 चीजों की जरूरत है और इसे बिना गैस जलाए बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है.
'मैंगो मोची' बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
चावल का कागज: यह आपको किसी भी बड़े सुपरमार्केट या ऑनलाइन ग्रोसरी ऐप पर आसानी से मिल जाएगा.
पके हुए आम: एक या दो अच्छे मीठे आम, जिन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
दही या योगर्ट: आप चाहें तो मीठा गाढ़ा दही, मैंगो फ्लेवर योगर्ट या फिर वैनिला आइसक्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
'मैंगो मोची' बनाने का जापानी तरीका
फलों के राजा आम की यह रेसिपी बहुत आसान भी है और इसे खाते ही मजा आ जाता है. इसे एक बार ट्राई करने के बाद बच्चे हों या बड़े आइसक्रीम और कुल्फी की तरफ हाथ भी नहीं बढ़ाएंगे.