scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

गोल्‍डमैन सैक्‍स ने खरीदे 40 लाख शेयर, 2 दिन में 63% चढ़ा ये स्‍टॉक!

दो दिनों से शानदार तेजी
  • 1/7

भारतीय शेयर बाजार में हाल ही में लिस्‍ट हुई एक कंपनी के शेयर पर गोल्‍डमैन सैक्‍स ने बड़ा दाव लगाया है, जो दो दिन में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा करा चुका है.

गोल्‍डमैन सैक्‍स ने खरीदे 40 लाख शेयर
  • 2/7

गोल्‍डमैन सैक्‍स ने खरीदे 40 लाख शेयर
गोल्डमैन सैक्स फंड्स के गोल्डमैन सैक्स इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो ने इस कंपनी के 40.24 लाख शेयर खरीदे हैं. इस कंपनी के शेयर दो दिनों के दौरान 97 रुपये इश्‍यू प्राइस की तुलना में 62 फीसदी चढ़ चुके हैं. 

कौन सी है ये कंपनी? 
  • 3/7

कौन सी है ये कंपनी? 
हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं, वह लॉजिस्टिक्स एग्रीगेशन प्लेटफॉर्म शिपरोकेट लिमिटेड है. ये कंपनी बुधवार को लिस्‍ट हुई थी और उस दिन इसने निवेशकों को 35 फीसदी का रिटर्न दिया था. बुधवार को ही गोल्डमैन सैक्स ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शिपरोकेट में 0.55 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदी. गोल्‍डमैन सैक्‍स ने 52.7 करोड़ रुपये में 131 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 40.4 लाख शेयर खरीदे. 

Advertisement
शेयर में आई शानदार तेजी
  • 4/7

शेयर में आई शानदार तेजी
लिस्टिंग के दिन शिपरोकेट के शेयरों को निवेशकों से जबरदस्‍त मांग मिली और इश्‍यू प्राइस 97 रुपये के मुकाबले इसमें 47.53 प्रतिशत की तेजी होकर 143.1 रुपये पर पहुंच गया. गुरुवार को लॉजिस्टिक्स कंपनी के शेयर में 9.27% ​​की बढ़त दर्ज की गई और यह 156.81 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 11,153 करोड़ रुपये हो गया है. 

कंपनी ने जुटाए  1,617 करोड़
  • 5/7

कंपनी ने जुटाए  1,617 करोड़
शिपरोकेट के शेयरों का कारोबार बढ़कर 104.67 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें बीएसई पर 68.36 लाख शेयरों का ट्रांजेक्‍शन हुआ. शिपरोकेट का IPO 12 से 14 अगस्‍त तक खुला था. शेयर 92 से 97 रुपये प्रति शेयर के प्राइस कैटेगरी में 154 शेयरों के लॉट साइज के साथ पेश किए गए थे. कंपनी ने आईपीओ के माध्यम से कुल 1,617 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी, जिसमें 885 करोड़ रुपये की नई शेयर बिक्री और 732 करोड़ रुपये प्राइस के 7.54 इक्विटी शेयरों की ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल थी. 

क्‍या करती है ये कंपनी? 
  • 6/7

क्‍या करती है ये कंपनी? 
गुरुग्राम स्थित शिपरोकेट की स्थापना 2011 में हुई थी. यह एक भारतीय ई-कॉमर्स इनेबलमेंट कंपनी है. यह टेक बेस्‍ड सॉल्‍यूशन प्रोवाइड कराती है, जो MSME, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) ब्रांडों और बड़े खुदरा सेलर को उनके ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यवसायों को प्रबंधित करने और विकसित करने में मदद करते हैं. वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्‍यू के हिसाब से शिपरोकेट भारत का सबसे बड़ा आधुनिक एंड-टू-एंड ई-कॉमर्स इनेबलमेंट प्लेटफॉर्म था. 

डिस्‍क्‍लेमर
  • 7/7

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 
 

Advertisement
Advertisement