scorecardresearch
 

How to Make Malai Pyaz Sabji: न तेल, न ज्यादा मसाला, चिलचिलाती गर्मी में लंच में बनाएं तड़के वाली मलाई प्याज की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले

How to Make Malai Pyaz Sabji: अगर आप भी रोज-रोज वही दाल और सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं और खाने में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मलाई प्याज की सब्जी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
मलाई प्याज की सब्जी (Photo: ITG)
मलाई प्याज की सब्जी (Photo: ITG)

How to Make Malai Pyaz Sabji: गर्मियों के मौसम में रसोई में घंटों खड़े रहना और भारी, मसालेदार खाना खाना दोनों ही आफत का काम लगता है. रोज-रोज वही दाल-रोटी और हरी सब्जियां खाकर अक्सर मन ऊब जाता है. ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो बिना तेल और बिना भारी मसालों के बेहद स्वादिष्ट बने, तो मलाई प्याज की सब्जी आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. घर की मलाई और किचन में हमेशा रहने वाले प्याज से बनने वाली यह डिश जितनी बनाने में आसान है, उतनी ही खाने में लाजवाब और क्रीमी होती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान और क्विक रेसिपी.

मलाई प्याज की की सामग्री 
प्याज: 3-4 मीडियम साइज के (लंबे और पतले कटे हुए)

घर की फ्रेश मलाई: 1 छोटा कप (अच्छे से फेंटी हुई)

हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)

जीरा: 1/2 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच

नमक: स्वादानुसार

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ (गार्निशिंग के लिए)

देसी घी या बटर: सिर्फ 1 छोटा चम्मच (तड़के के लिए)

बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कड़ाही में सिर्फ एक छोटा चम्मच देसी घी या बटर गर्म करें. घी गर्म होने पर इसमें जीरा डालें और चटकने दें. इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें.

अब कड़ाही में लंबे कटे हुए प्याज डालें. ध्यान रहे, प्याज को हमें बहुत ज्यादा नहीं पकाना है और न ही इसे ब्राउन करना है. मध्यम आंच पर इसे 2-3 मिनट तक तब तक भूनें जब तक कि प्याज थोड़े ट्रांसपेरेंट (गुलाबी) और हल्के सॉफ्ट न हो जाएं. इससे प्याज का क्रंच बना रहेगा.

Advertisement

अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. सभी मसालों को प्याज के साथ अच्छी तरह मिला लें और 1 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें.

अब आंच को बिल्कुल धीमा कर दें (या गैस बंद कर दें ताकि मलाई फटे नहीं). कड़ाही में फेंटी हुई फ्रेश मलाई डालें और इसे प्याज के साथ लगातार चलाते हुए मिक्स करें.

मलाई मिक्स करने के बाद गैस को धीमी आंच पर चालू करें और सब्जी को 1 से 2 मिनट के लिए पकने दें जब तक कि मलाई अपना घी न छोड़ दे और प्याज के साथ एक गाढ़ी, क्रीमी ग्रेवी न बन जाए.

आपकी शानदार मलाई प्याज की सब्जी तैयार है. गैस बंद करें और ऊपर से फ्रेश कटा हुआ हरा धनिया डालकर सजाएं. इसे गरमागरम रोटियों या पराठे के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement