Lauki Moong Dal Soup: जिम जाने वाले और वेट लॉस करने वाले लोग अक्सर ऐसी रेसिपी की तलाश में रहते हैं, जो खाने में लाजवाब भी लगे और हेल्दी भी हो. गर्मी के दिनों में खासतौर पर ज्यादा तला-भुना खाने का मन नहीं करता है और इस वजह से लोग अक्सर परेशान रहते हैं. अक्सर ऐसा कुछ खाना चाहते हैं जो हल्का हो, पेट को आराम दे और शरीर को जरूरी पोषण भी पहुंचाए. ऐसे में आप लौकी और मूंग दाल का सूप ट्राई कर सकते हैं.
ऑफिस के बाद घर के जाने पर जब कुछ बनाने का मन नहीं करता है तब आप लौकी-मूंग दाल का सूप डिनर में ट्राई कर सकते हैं. यह सूप स्वाद के साथ-साथ हेल्थ बेनिफिट्स से भी भरपूर होता है. खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और यह लाइट डिनर, वर्कआउट के बाद या शाम के हेल्दी स्नैक के तौर पर भी लिया जा सकता है.
लौकी-मूंग दाल सूप के फायदे
लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद मिलती है.
लौकी और अदरक दोनों ही डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करते हैं. यह सूप पेट पर भारी नहीं पड़ता.
मूंग दाल प्लांट-बेस्ड प्रोटीन प्रदान करती है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है.
कम कैलोरी और अधिक पोषण वाला यह सूप वेट लॉस डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है.
रात के समय भारी खाने की जगह यह सूप शरीर को जरूरी पोषण देता है और आरामदायक महसूस कराता है.
जरूरी टिप्स