Hair Detox Routine: आपने अक्सर लड़कियों या महिलाओं को कहते सुना होगा कि मेरे बाल अब वैसे घने नहीं रहे, जैसे स्कूल-कॉलेज के दिनों में हुआ करते थे. क्या आप भी इन्हीं में शामिल हैं? क्या आपके बाल पहले जैसे घने और चमकदार नहीं रहे? बाल धोने के बाद भी चिपचिपापन महसूस होता है या कंघी करते समय काफी बाल टूटते हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आपके बालों से ज्यादा आपके स्कैल्प को देखभाल की जरूरत हो.
आजकल धूल, प्रदूषण, स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स और खराब लाइफस्टाइल की वजह से स्कैल्प पर गंदगी जमा होने लगती है, जिससे बाल कमजोर और बेजान दिखने लगते हैं. ऐसे में एक आसान हेयर डिटॉक्स रूटीन बालों की सेहत सुधारने में मदद कर सकता है, लेकिन इसके लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको बालों को घर पर ही डिटॉक्स करने का आसान तरीका बताने वाले हैं. आइए जानते हैं 5 हफ्तों का ऐसा रूटीन, जिसे अपनाकर आप अपने बालों को फिर से हेल्दी, मजबूत और चमकदार बना सकते हैं.
पहला हफ्ता: स्कैल्प की अच्छी तरह सफाई करें
बालों को डिटॉक्स की शुरुआत स्कैल्प को साफ करने से करनी होगी. जब स्कैल्प पर जमी डेड स्किन और गंदगी हटती है, तो बालों की जड़ों को बेहतर पोषण मिल पाता है. इसके लिए आपको घर में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करना होगा. इससे स्कैल्प साफ होने के साथ ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर हो सकता है.
दूसरा हफ्ता: गर्म तेल से करें मसाज
अगर आप सोचते हैं कि बालों को सिर्फ शैंपू से धोना काफी है, तो आप गलत हैं. उन्हें पोषण देना भी जरूरी है. इससे बालों का रूखापन कम हो सकता है और टूटने की समस्या में भी राहत मिल सकती है.
तीसरा हफ्ता: घर पर बनाएं नेचुरल हेयर मास्क
अगर आपको अपने रूखे बालों को फिर से सिल्की और शाइनी बनाना है, तो उनमें नमी बनाए रखना जरूरी है. उन्हें मुलायम बनाने के लिए घरेलू हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये मास्क बालों को सॉफ्ट बनाने और उनमें नेचुरल शाइन लाने में मदद कर सकता है.
चौथा हफ्ता: हर्बल रिंस और पानी दोनों जरूरी
बालों की बाहरी और अंदरूनी देखभाल साथ-साथ करनी चाहिए. ऐसा करने से स्कैल्प फ्रेश महसूस होता है और बालों की नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
पांचवां हफ्ता: डाइट और लाइफस्टाइल पर दें ध्यान
अगर शरीर को सही पोषण नहीं मिलेगा, तो बाल भी कमजोर हो सकते हैं. इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन, हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल, नट्स और बीज शामिल करें. रोज 8-9 घंटे की नींद लें, स्ट्रेस कम करने के लिए योग करें, प्राणायाम करें और बार-बार हीट स्टाइलिंग या केमिकल ट्रीटमेंट से बचें.
क्या हेयर डिटॉक्स सच में फायदेमंद है?
हेयर डिटॉक्स स्कैल्प पर जमा गंदगी और प्रोडक्ट बिल्डअप को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे बाल ज्यादा साफ और हल्के महसूस होते हैं. हालांकि, अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, स्कैल्प में लगातार खुजली, दर्द या संक्रमण है, तो सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर रहने की बजाय स्किन-हेयर एक्सपर्ट्स से सलाह लेना अच्छा रहता है.