scorecardresearch
 

How to Make Bal Mithai: सिर्फ दूध और चीनी से बनाएं उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई, शेफ कुणाल कपूर ने बताई आसान रेसिपी

How to Make Bal Mithai: आपने उत्तराखंड की चॉकलेट जैसी दिखने वाली मशहूर बाल मिठाई जरूर खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी इसे घर में बनाने का सोचा है. शेफ कुणाल कपूर ने कुछ समय पहले इसकी आसान रेसिपी बताई थी जिसकी मदद से आप भी इसे घर पर बना सकते हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं बाल मिठाई (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं बाल मिठाई (Photo: ITG)

उत्तराखंड के अल्मोड़ा क्षेत्र की जब भी बात होती है तो उसके तरह-तरह के खानपान के साथ बालमिठाई का जिक्र जरूर होता है. भूरे रंग की चॉकलेट जैसी दिखने वाली और ऊपर से चीनी की सफेद छोटे दानों सेसे सजी ये पारंपरिक मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी फेवरेट होती है. अगर आप भी बाजार की महंगी और मिलावटी मिठाई से दूर घर पर शुद्ध पहाड़ी स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं तो आप सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी से इसे बेहद आसानी से घर पर ही बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

सामग्री (Ingredients)
खोया (मावा): 1 किलो ग्रेट किया हुआ

चीनी: 2.5 कप (मावे और कोटिंग दोनों के लिए)

कोको पाउडर या भूरा करने के लिए सीक्रेट: (पारंपरिक रूप से मावे को धीमी आंच पर तब तक भूना जाता है जब तक वह गहरा भूरा यानी चाकलेटी रंग का न हो जाए, आप चाहें तो थोड़ा सा कोको पाउडर या भुनी हुई चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं).

दूध: 2-3 बड़े चम्मच

चीनी के दाने (चीनी की कोटिंग के लिए): 1 कप (छोटे दानेदार चीनी या खसखस जैसे दाने)

घी: 1-2 बड़े चम्मच (कढ़ाई चिकनी करने और मावा भूनने के लिए)

बनाने की विधि 
मावा भूनें और कैरेमलाइज करें
एक भारी तले की कढ़ाई या लोहे की कढ़ाई में देसी घी गर्म करें और फिर खोया डालें. इसे मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. धीरे-धीरे मावे का रंग बदलने लगेगा और यह हल्का भूरा होने लगेगा. पारंपरिक बालमिठाई का रंग डार्क चॉकलेट जैसा होता है, इसलिए मावे को तब तक भूनें जब तक वह गहरा भूरा न हो जाए और उसमें से सौंधी खुशबू न आने लगे.

Advertisement

अब इसमें करीब 110 ग्राम यानी आधा कप चीनी मिलाएं और फिर से भुनाई शुरू करें. कुणाल कपूर ने बताया कि इस स्टेज पर चीनी डालने से वो कैरेमलाइज होगी और खोया के रंग को और डार्क ब्राउन करेगी जो हमें चाहिए है.

चाशनी तैयार करें
एक अलग पैन में 1 कप चीनी और आधा कप पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें. अब इस चाशनी को भुने हुए मावे में धीरे-धीरे मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि कोई गांठ न पड़े. मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक वह कढ़ाई छोड़ने न लगे और बर्फी जमाने लायक गाढ़ा न हो जाए. इसके लिए आप एक प्लेट में थोड़ा सा मिश्रण लगाए और अगर वो नीचे टिका या चिपका रहता है तो इसका मतलब है कि आपकी बाल मिठाई तैयार है.

बर्फी की तरह सेट करें
एक ट्रे में थोड़ा घी लगाकर चिकना करें या बटर पेपर लें और इस भूरे मावे के मिश्रण को उसमें डालकर अच्छी तरह फैला दें और एकसार कर दें. इसे पूरी तरह ठंडा होने और सेट होने के लिए रख दें. 

टुकड़े काटें और चीनी की कोटिंग करें
जब मावा अच्छे से सेट हो जाए तो लंबे टुकड़ों में काट लें. अब इन टुकड़ों को चीनी के दाने यानी शुगर बॉल्स में चारों तरफ से लपेट दें. उत्तराखंड की प्रसिद्ध और टेस्टी बालमिठाई तैयार है. इसे एयर टाइट डिब्बे में रखकर लंबे समय तक एंज्वॉय करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement