scorecardresearch
 

Cheese Toast: ब्रेड-बटर बहुत खा लिया, नाश्ते में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चीज टोस्ट, स्वाद ऐसा कि लोग पूछेंगे रेसिपी

ब्रेड-बटर और पराठे के अलावा सुबह के नाश्ते में कुछ बेहद क्रंची और चीजी खाने का मन हो तो चीज टोस्ट लाजवाब ऑप्शन है. बच्चों से लेकर बड़ों तक ये सभी को पसंद आता है. यहां हम आपको टेस्टी और आसान चीज टोस्ट की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं चीज टोस्ट (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं चीज टोस्ट (Photo: ITG)

सुबह की भागदौड़ में जब समझ न आए कि नाश्ते में क्या खास बनाया जाए, जो झटपट तैयार भी हो जाए और स्वाद में भी लाजवाब हो, तो चीज़ टोस्ट सबसे बेहतरीन चॉइस है. रोज-रोज का बोरिंग नाश्ता खाकर बच्चे अक्सर नखरे दिखाने लगते हैं, लेकिन जैसे ही टेबल पर गरमा-गरम, मेल्टेड चीज से भरपूर क्रिस्पी टोस्ट आता है, तो कोई भी खुद को रोक नहीं पाता.

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं तवे पर आसानी से बनने वाले चीज टोस्ट की एक ऐसी क्विक रेसिपी, जिसे आप बिना अवन या किसी तामझाम के सिर्फ 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं. ऊपर से क्रंची सब्जियां और अंदर से पिघला हुआ क्रीमी चीज़, इसका हर एक बाइट आपको कैफे वाले स्वाद का अहसास कराएगा. आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद सरल विधि.

सामग्री:
ब्रेड स्लाइस (व्हाइट या ब्राउन): 4

कद्दूकस किया हुआ मोज़ेरेला या प्रोसेस्ड चीज: 1 कप

मक्खन (Butter): 2 से 3 चम्मच

बारीक कटी शिमला मिर्च: 1/4 कप

उबले हुए कॉर्न (मकई के दाने): 1/4 कप

बारीक कटा प्याज: 2 चम्मच

चिली फ्लेक्स (Chilli Flakes): 1 छोटा चम्मच

ओरिगेनो या पिज्जा सीजनिंग: 1 छोटा चम्मच

काली मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच

नमक: स्वादानुसार (चीज और बटर में भी नमक होता है, इसलिए ध्यान से डालें)

Advertisement

बनाने की विधि:
सबसे पहले एक कटोरी में कद्दूकस किया हुआ चीज़, बारीक कटी शिमला मिर्च, कॉर्न और प्याज को एक साथ मिला लें. अब इसमें काली मिर्च पाउडर, थोड़ा सा नमक, आधा चम्मच चिली फ्लेक्स और आधा चम्मच ओरिगेनो डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपकी चीज़ी स्टफिंग तैयार है.

गैस पर एक तवा गरम करें. ब्रेड के स्लाइस पर एक तरफ हल्का सा मक्खन लगाएं. अब मक्खन वाली साइड को तवे पर रखकर ब्रेड को सिर्फ एक तरफ से हल्का सा क्रिस्पी या सुनहरा होने तक सेक लें. फिर ब्रेड को प्लेट में निकाल लें.

अब ब्रेड के जिस हिस्से को आपने तवे पर सेका था, उस पके हुए हिस्से के ऊपर तैयार की हुई चीज़ी स्टफिंग को चम्मच की मदद से अच्छी तरह फैलाकर रखें. ऐसा करने से ब्रेड अंदर से गीली नहीं होती और टोस्ट एकदम क्रंची बनता है.

अब तवे पर थोड़ा सा मक्खन और लगाएं. स्टफिंग लगी हुई ब्रेड को तवे पर रखें. अब गैस की आंच को एकदम धीमा कर दें और तवे को एक गहरे ढक्कन से ढक दें.

इसे धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक तब तक पकने दें जब तक कि ब्रेड नीचे से एकदम क्रिस्पी न हो जाए और ऊपर का चीज पूरी तरह पिघल न जाए.

Advertisement

ढक्कन हटाएं, टोस्ट को प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा सा चिली फ्लेक्स और ओरिगेनो और छिड़कें. इसे तिरछा काटें और गरमा-गरम टोमैटो केचप या हरी चटनी के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement