scorecardresearch
 

How to Make Chur Chur Naan: बिना तंदूर तवे पर बनाएं एक दम खस्ता और क्रिस्पी चूर-चूर नान, लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे

अगर आप भी लंच में रोटी और चावल खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपको चूर-चूर नान बनाने की ट्रिक बता रहे हैं. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको तंदूर की जरूरत नहीं होगी. आप तवे पर भी इसे आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं चूर-चूर नान (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं चूर-चूर नान (Photo: ITG)

रेस्टोरेंट या ढाबे पर जाने पर अक्सर हमारी नजरें चूर-चूर नान पर टिक जाती हैं जिसकी हर एक परत से मक्खन और मसालों की खुशबू आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना किसी तंदूर या ओवन के आप इसे अपने घर के साधारण तवे पर भी आसानी से बना सकते हैं. यह खाने में जितनी क्रिस्पी और खस्ता होती है. इसे बनाना उतना ही आसान है. आइए जानते हैं घर पर बिना तंदूर एकदम परफेक्ट और ढाबा स्टाइल चूर-चूर नान कैसे बना सकते हैं.

आवश्यक सामग्री

मैदा: 2 कप

गेहूं का आटा: 1/2 कप (क्रिस्पीनेस के लिए वैकल्पिक)

दही: 3 बड़े चम्मच

बेकिंग पाउडर: आधा छोटी चम्मच

बेकिंग सोडा: एक चौथाई छोटी चम्मच

चीनी: 1 छोटी चम्मच

नमक: स्वादानुसार

दूध या पानी: आटा गूंथने के लिए

स्टफिंग के लिए: उबले हुए आलू (मैश किए हुए), पनीर (कद्दूकस किया हुआ), बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, गरम मसाला, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक.

लेयरिंग और सेंकने के लिए: पिघला हुआ मक्खन (बटर) या घी.

बनाने की विधि:
आटा तैयार करें:
एक बड़े बर्तन में मैदा, गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी और नमक मिलाएं. इसमें दही और थोड़ा-थोड़ा पानी/दूध डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 30 से 40 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें.

Advertisement

स्टफिंग बनाएं:
एक बाउल में मैश किए हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और सभी मसाले (चाट मसाला, गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च) अच्छी तरह मिला लें.

लेयरिंग और नान बेलना:
गूंथे हुए आटे की एक बड़ी लोई लें. इसे बेलन से बड़ा और पतला बेल लें. अब इस पर चारों तरफ अच्छी तरह मक्खन या घी लगाएं और सूखा मैदा छिड़कें. इसके बाद इसे पंखे की तरह मोड़ते (Pleats बनाते) हुए रोल करें और फिर गोल घुमाकर लोई (Loi) दोबारा बना लें. अब इसमें बीच में थोड़ी सी स्टफिंग भरकर बंद करें और हल्के हाथों से नान के आकार में बेल लें. (ऊपर से थोड़ा हरा धनिया और कलौंजी चिपका सकते हैं).

तवे पर नान सेकें:
नान के एक तरफ थोड़ा सा पानी लगाएं. अब नान के पानी वाले हिस्से को गर्म तवे पर चिपका दें (लोहे या कास्ट आयरन का तवा सबसे अच्छा रहता है). जब ऊपर से बबल्स आने लगें, तो तवे को उल्टा करके सीधे आंच पर घुमा-घुमाकर नान को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें.

चूर-चूर करें और सर्व करें:
तैयार नान को तवे से उतारकर प्लेट में रखें और ऊपर से कसकर हथेलियों से दबाएं ताकि यह 'चूर-चूर' हो जाए. अब इस पर भरपूर मक्खन लगाएं और अपनी मनपसंद दाल मखनी या पनीर की सब्जी के साथ गरमा-गरम परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement