scorecardresearch
 

पाकिस्तानी क्रिकेटर उस्मान तारिक के एक्शन पर बवाल थम नहीं रहा, अब टिम डेविड ने LIVE मैच में उठाए सवाल, VIDEO

यह पहली बार नहीं है जब उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन चर्चा में आया हो. इससे पहले भी उनके एक्शन पर सवाल उठ चुके हैं और उनकी गेंदबाजी शैली कई बार बहस का विषय बनी है. अब टिम डेविड के लाइव मैच में विरोध जताने के बाद यह विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है.

Advertisement
X
उस्मान तारिक के एक्शन पर भड़के टिम डेविड, मैदान पर खड़ा हुआ बखेड़ा. (Photo: Screengrab/X)
उस्मान तारिक के एक्शन पर भड़के टिम डेविड, मैदान पर खड़ा हुआ बखेड़ा. (Photo: Screengrab/X)

पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक एक बार फिर अपने बॉलिंग एक्शन को लेकर विवादों में हैं. इस बार मामला इंग्लैंड की प्रतिष्ठित द हंड्रेड 2026 लीग का है, जहां ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने लाइव मैच के दौरान ही अंपायर से उनकी गेंद को नो-बॉल करार देने की मांग कर दी. इस घटना के बाद 'चकिंग' को लेकर नई बहस छिड़ गई है.

24 जुलाई (शुक्रवार) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मुकाबले में बर्मिंघम फीनिक्स के स्पिनर उस्मान तारिक अपनी खास 'स्टॉप-एंड-पॉज' साइड-आर्म एक्शन के साथ गेंदबाजी कर रहे थे. ट्रेंट रॉकेट्स के बल्लेबाज टिम डेविड उस समय दो रन बनाकर खेल रहे थे. उस्मान ने ऑफ स्टम्प के बाहर थोड़ी फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर डेविड बल्ले का किनारा दे बैठे और विकेटकीपर ने आसान कैच लपक लिया.

कैच की अपील पर अंपायर ने उंगली उठाकर डेविड को आउट दे दिया, लेकिन टिम डेविड इस फैसले से बिल्कुल भी सहमत नहीं दिखे. उन्होंने तुरंत अंपायर की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि गेंद नो-बॉल थी क्योंकि उन्हें उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर आपत्ति थी. इतना ही नहीं, डेविड ने फैसले की समीक्षा कराने की भी कोशिश की, लेकिन नियमों के तहत उन्हें कोई राहत नहीं मिली और आखिरकार उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.

Advertisement

क्या कहते हैं नियम?
एमसीसी (Marylebone Cricket Club) के लॉ 21.2 के मुताबिक गेंदबाज गेंद को 'थ्रो' नहीं कर सकता. डिलीवरी के दौरान जब गेंदबाज का हाथ कंधे की ऊंचाई तक पहुंच जाए, उसके बाद से गेंद छोड़ने तक कोहनी को सीधा (Straighten) नहीं किया जा सकता. हालांकि कलाई को मोड़ने या घुमाने की अनुमति होती है. नियम यह भी स्पष्ट करता है कि अगर स्ट्राइकर एंड का अंपायर या गेंदबाज एंड का अंपायर किसी गेंद को 'थ्रो' मानता है, तो वह उसे नो-बॉल घोषित कर सकता है.

टिम डेविड अकेले ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जिन्होंने उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर आपत्ति जताई हो. पिछले एक साल में कई स्टार खिलाड़ी उनके एक्शन को लेकर मैदान पर ही सवाल उठा चुके हैं. जनवरी 2026 में लाहौर में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20I मुकाबले के दौरान कंगारू टीम के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी उस्मान तारिक की गेंद पर आउट हुए थे. पवेलियन लौटते वक्त ग्रीन ने हाथ से गेंद फेंकने (Throwing) का इशारा किया था. उनके इस एक्शन को उस्मान के खिलाफ 'चकिंग' का आरोप माना गया था और उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

इससे पहले दिसंबर 2025 में ILT20 (इंटरनेशनल लीग टी20) के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन ने भी उस्मान तारिक के एक्शन पर सवाल खड़े किए थे. आउट होने के बाद बैंटन अंपायर के पास गए और गेंदबाज की बांह की ओर इशारा करते हुए उनके एक्शन की वैधता पर संदेह जताया था. वहीं, इसी साल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल भी उस्मान तारिक के साथ बहस करते नजर आए थे.

Advertisement

डेरिल मिचेल ने सीधे तौर पर 'चकिंग' का आरोप नहीं लगाया था. उनकी आपत्ति उस्मान तारिक के अनोखे 'स्टॉप-एंड-पॉज' डिलीवरी एक्शन को लेकर थी. मिचेल दो बार गेंद फेंके जाने से पहले ही क्रीज से हट गए थे और उनका मानना था कि गेंदबाज की डिलीवरी स्ट्राइड के बीच आने वाला ठहराव बल्लेबाज की लय को प्रभावित करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement