Smoke Free Kitchen Tips: घर का सबसे अहम हिस्सा रसोई होती है, क्योंकि वहां पर पूरे परिवार के लिए खाना बनाया जाता है. बिना खाने के जीवन नहीं है, यह बात भी सब जानते हैं और इसी से हमारी सेहत भी जुड़ी होती है. खाना बनाते समय धुआं, भाप और मसालो की तेज स्मेल पूरे घर का माहौल बन देती है. खासकर गर्मियों में यह समस्या और बढ़ जाती है, उस समय सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है.
वैसे तो मॉर्डन किचन में लोग चिमनी लगाने लगे हैं, लेकिन आज भी कई भारतीय घरों में चिमनी नहीं हैं और न ही इतनी महगी चिमनी लगवाना संभव नहीं होता, लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और कम खर्च वाले उपाय अपनाकर आप बिना चिमनी के भी अपने किचन को काफी हद तक स्मोक फ्री रख सकते हैं.
एग्जॉस्ट फैन है सबसे सस्ता ऑप्शन
अगर आपके किचन में चिमनी नहीं है तो एग्जॉस्ट फैन जरूर लगवाएं. यह धुआं, भाप और गर्म हवा को सीधे बाहर निकालने का सबसे असरदार और पुराना तरीका है. बाजार में कम कीमत वाले कई अच्छे एग्जॉस्ट फैन मौजूद हैं, जो छोटे और मिडियम शेप के किचन के लिए ऑप्शन होते हैं.
क्रॉस वेंटिलेशन का रखें ध्यान
रसोई में खाना बनाते समय वेंटिलेशन का खास रखें और खाना बनाते समय किचन की खिड़की और दरवाजे खुले रखें. एक तो इससे बाहर की फ्रेश हवा रसोई में आती है, और दूसरा तड़का लगाते हुए निकलने वाला धुआं बाहर निकल जाता है. अगर आपकी रसोई में दो तरफ से हवा आने-जाने की व्यवस्था हो तो धुएं की समस्या काफी कम हो सकती है. यह तरीका पूरी तरह फ्री और बेहद असरदार भी है.
बर्तनों को ढककर पकाएं खाना
खाना बनाते समय अगर आप बर्तनों को खुला छोड़ देते हैं, जिससे भाप और तेल के कण आपकी पूरी रसोई में फैल जते हैं. इसलिए जब भी सब्जी, दाल या अन्य डिशेज पकाए तो ढक्कन का इस्तेमाल जरूर करें. ऐसा करने से धुआं और नमी दोनों कम फैलते हैं, साथ ही खाना जल्दी पकता है और गैस की भी बचत होती है.
गैस बर्नर की नियमित सफाई करें
गंदे या जाम गैस बर्नर अक्सर पीली लौ निकलती है, जिससे धुआं ज्यादा निकलता है. महीने में कम से कम दो बार बर्नर की अच्छी तरह सफाई करें. साफ बर्नर नीली लौ देता है, जिससे गैस भी कम खर्च होती है और धुआं भी होता है.
टेबल फैन का देसी जुगाड़ अपनाएं
इन सबसे अलावा एक देसी जुगाड़ भी हैं जो लोग किचन से धुआं बाहर निकालने के लिए इस्तेमाल करते थे. अगर आपका किचन छोटा है तो खिड़की की ओर एक छोटा टेबल फैन लगाकर चलाएं. इससे धुआं तेजी से बाहर की ओर धकेला जाता है. यह तरीका खासकर उन घरों में काफी कारगर है जहां वेंटिलेशन कम होता है.
तेज आंच पर जरूरत से ज्यादा खाना पकाने से धुआं बढ़ सकता है.
किचन की नियमित सफाई करें, क्योंकि जमा हुई चिकनाई धुएं और बदबू को बढ़ाती है.