scorecardresearch
 

How to do Facial at Home: पार्लर जाने का चक्कर छोड़ें! घर पर इन 5 आसान स्टेप्स में करें फेशियल, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

How to do Facial at Home: घर पर फेशियल करना न सिर्फ आसान है, बल्कि इससे स्किन को नेचुरल ग्लो भी मिलता है. अगर आप पार्लर जाए बिना चेहरे पर निखार पाना चाहते हैं तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर पर ही फेशियल कर सकते हैं.

Advertisement
X
घर पर इस तरीके से करें नेचुरल फेशियल (Photo-ITG)
घर पर इस तरीके से करें नेचुरल फेशियल (Photo-ITG)

How to do Facial at Home:  आज के दौर में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर पड़ता है. धूल-मिट्टी, धूप और तनाव की वजह से चेहरे की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है. ऐसे में कई लोग इस समस्या को कम करने के लिए पार्लर में फेशियल करवाते हैं, जिससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है. अगर आप पार्लर जाए बिना चेहरे पर निखार पाना चाहते हैं तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर पर ही फेशियल कर सकते हैं. आज हम आपको घर पर फेशियल करने का स्टेप-बाई-स्टेप तरीका बताएंगे. इससे न सिर्फ समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि आपकी स्किन भी लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग रहेगी.

सबसे पहले चेहरे को अच्छे से करें साफ
फेशियल की शुरुआत चेहरे की सफाई से करें. चेहरे पर जमा गंदगी, तेल और मेकअप को हटाने के लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें. आप चाहें तो कच्चे दूध से भी चेहरा साफ कर सकते हैं. इसके अलावा बेसन, कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर घरेलू क्लींजर तैयार करके भी चेहरे की सफाई कर सकते हैं.

अब बारी है डेड स्किन सेल्स हटाने की
चेहरे पर जमा डेड स्किन को हटाने के लिए स्क्रब करना जरूरी है. इसके लिए चीनी, शहद और नींबू के रस को मिलाकर एक नेचुरल स्क्रब तैयार करें. अब इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं. इससे स्किन साफ और फ्रेश नजर आती है.

अब करें एलोवेरा से मसाज
स्क्रब करने के बाद चेहरे पर 1 से 2 मिनट तक एलोवेरा जेल से मसाज करें. एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे की नमी बनाए रखते हैं और स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं.

Advertisement

चेहरे को दें स्टीम
फेशियल के दौरान स्टीम लेना भी बेहद जरूरी होता है. इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और थोड़ा दूरी बनाकर चेहरे को भाप दें. सिर को तौलिए से ढक लें और 5 से 10 मिनट तक स्टीम लें. इससे स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और चेहरे की गहराई से सफाई होती है.

आखिर में लगाएं फेस पैक
ग्लोइंग स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी, चंदन और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इससे स्किन रिफ्रेश नजर आती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

फेशियल पूरा होने के बाद

  • फेशियल कंप्लीट होने के बाद टोनर, सीरम और फिर मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें. इससे चेहरे को पोषण मिलता है और नमी भी बनी रहती है.
  • बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में एक बार फेशियल करें.
  • इन आसान स्टेप्स को अपनाकर आप घर पर ही पार्लर जैसा फेशियल कर सकते हैं और अपनी स्किन को नेचुरल ग्लो दे सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement