scorecardresearch
 

How to clean greasy gas lighter: चिपचिपे और गंदे गैस लाइटर को साफ करने का सबसे आसान तरीका, बस चाहिए किचन की ये 2 चीजें

चिपचिपे गैस लाइटर को साफ करना अब बेहद आसान है. किचन में मौजूद कुछ सिंपल चीजों की मदद से आप इसकी खोई हुई चमक वापस ला सकते हैं. बेकिंग सोडा और वाइट विनेगर का यह घरेलू नुस्खा मैल को तुरंत काट देता है.

Advertisement
X
तेल-मसालों के कारण लाइटर गंदा हो जाता है. (Photo: AI Generated)
तेल-मसालों के कारण लाइटर गंदा हो जाता है. (Photo: AI Generated)

How to clean greasy gas lighter: किचन में काम करते समय गैस लाइटर का इस्तेमाल रोजाना होता है. बार-बार तेल और मसालों वाले हाथों से छूने की वजह से इस पर जिद्दी मैल और कालिख जम जाती है. कई बार तो यह इतना गंदा और चिकना हो जाता है कि इसे हाथ में पकड़ने तक का मन नहीं करता. अगर आपके घर का लाइटर भी काला पड़ चुका है, तो इसे फेंकने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आप घर पर ही आसान ऑपशंस अपनाकर इसे नए जैसा चमका सकते हैं.

बेकिंग सोडा और नींबू (Baking soda and lemon)

लाइटर की बॉडी पर जमी काली परत को हटाने के लिए बेकिंग सोडा सबसे बेस्ट ऑपशन माना जाता है. HowStuffWorks के मुताबिक, बेकिंग सोडा एक बेहतरीन और नॉन-टॉक्सिक क्लीनर है जो मेटल की सतह को नुकसान पहुंचाए बिना उस पर लगी गंदगी को साफ कर देता है. इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को लाइटर के बाहरी हिस्से पर अच्छी तरह लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और सूखे कपड़े से पोंछ लें.

वाइट विनेगर (White vinegar)

अगर लाइटर पर तेल और घी की बहुत ज्यादा चिपचिपाहट जमा हो गई है, तो वाइट विनेगर (सफेद सिरका) का इस्तेमाल करें. विनेगर में मौजूद एसिटिक एसिड मैल को तुरंत ढीला कर देता है. एक सूती कपड़े या टिशू पेपर को वाइट विनेगर में भिगोएं और उसे लाइटर के गंदे हिस्से पर लपेटकर 10 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद कपड़े से रगड़कर साफ कर लें. ध्यान रखें कि लाइटर के अंदर पानी या लिक्विड नहीं जाना चाहिए, वरना इसका स्पार्क खराब हो सकता है.

Advertisement

टूथपेस्ट (Toothpaste)

सफेद टूथपेस्ट भी मेटल की चीजों को चमकाने में बहुत असरदार है. लाइटर के काले पड़े हिस्सों पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं. इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर एक सूखे या बेहद हल्के नम ब्रश से रगड़कर साफ करें. टूथपेस्ट लाइटर पर जमी पूरी कालिख को खींचकर बाहर निकाल देगा और आपका गैस लाइटर बिल्कुल नए जैसा चमकने लगेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement