Gulab Laddu Petha Recipe: बिना खोया, घर पर बनाएं आगरा का मशहूर 'गुलाब लड्डू पेठा', स्वाद में बेमिसाल, बनाने में भी आसान
अगर आप एक जैसी मिठाइयाँ खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार आगरा का मशहूर गुलाब लड्डू पेठा ट्राई करें. पेठे की मिठास, गुलाब की भीनी खुशबू और नारियल के बुरादे से बनी यह इंस्टेंट रेसिपी बेहद लाजवाब है. आसान स्टेप्स और कम सामग्री के साथ इसे घर पर ही बाजार जैसा परफेक्ट बना सकते हैं.
Gulab Laddu Petha Recipe: अगर आप हर बार एक जैसी मिठाइयां खाकर बोर हो चुके हैं और इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो गुलाब लड्डू पेठा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन रहने वाला है. चावल का पेठा और दूध का पेठा तो आपने अक्सर खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी आगरा का मशहूर गुलाब लड्डू पेठा खाया है. इसका स्वाद नॉर्मल पेठे से थोड़ा अलग होता है जो इसे बाकियों से खास भी बनाता है.
पेठे की मिठास, गुलाब की भीनी-भीनी खुशबू और नारियल का स्वाद मिलकर इसे बेहद खास बना देते हैं. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या महंगी सामग्री की जरूरत नहीं होती. कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप घर पर ही बाजार जैसा स्वादिष्ट गुलाब लड्डू पेठा तैयार कर सकते हैं.
आइए जानते हैं कि घर पर गुलाब लड्डू पेठा कैसे बनाते हैं?
सबसे पहले पेठे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर इसे मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. अगर पेठे में ज्यादा चाशनी हो तो उसे हल्का-सा निचोड़ लें, ताकि मिक्सर ज्यादा पतला न हो.
एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें. इसमें पिसा हुआ पेठा डालकर 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें. अब मिल्क पाउडर, नारियल का बुरादा और पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
इसके बाद गुलाब का शरबत, गुलाब जल और इलायची पाउडर डालें. पेस्ट को तब तक चलाते रहें, जब तक वह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने न लगे.
अब मिक्सर को हल्का ठंडा होने दें. हाथों पर थोड़ा-सा घी लगाएं और छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
आखिर में पेठा बनाने के बाद उसके ऊपर से कटे हुए पिस्ता, बादाम और सूखी गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें.
स्वाद बढ़ाने के लिए टिप्स
अगर पेठा पहले से ज्यादा मीठा है, तो चीनी कम डालें.
लड्डू के अंदर काजू, बादाम या पिस्ता भरकर इन्हें और रिच बनाया जा सकता है.
गुलाब जल की जगह थोड़ा-सा गुलकंद मिलाने से स्वाद और भी शानदार हो जाता है.
लड्डुओं को 20 से 30 मिनट फ्रिज में रखने के बाद परोसें, इससे इनका स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो जाते हैं.
एयरटाइट डिब्बे में रखकर इन्हें 3 से 4 दिन तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है.