मेष: आर्थिक स्थिति काफी बेहतर बनी रहेगी. आप अपने निर्धारित वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं. आपका पूरा ध्यान धन प्रबंधन की व्यवस्था पर केंद्रित रहेगा. लाभ की स्थिति पहले जैसी ही बनी रहेगी. वाहन आदि भौतिक संसाधनों को खरीदने में आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन कोई भी बड़ा निर्णय लेने में उतावली न करें.
वृष: आप अपनी सभी आर्थिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. कार्यक्षेत्र में अधिक समय देने से लाभ होगा. उद्योग और व्यवसाय के क्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. धन-धान्य में वृद्धि होने के स्पष्ट योग हैं . आप भविष्य की योजनाओं पर पूरी मजबूती के साथ काम करेंगे.
मिथुन: विभिन्न व्यावसायिक मामलों से लाभ बढ़ने की प्रबल संभावना है. आपका पूरा ध्यान आर्थिकी को मजबूत करने पर रहेगा. कार्य विस्तार के मामले गति पकड़ेंगे. आपकी बचत करने की क्षमता में सुधार होगा. संपत्ति के संग्रह व संरक्षण में आपकी विशेष रुचि बढ़ेगी, जिससे धन संग्रह बढ़ेगा.
कर्क: आप अपने आर्थिक हितों को साधने में पूरी तरह सफल रहेंगे. वित्तीय पक्ष को काफी मजबूत बनाए रखने में आप सक्षम होंगे. नवीन व्यापारिक विचारों को बढ़ावा देने से लाभ होगा. आप नेतृत्व की भूमिका संभालेंगे. उद्योग-व्यवसाय में लाभ का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा.
सिंह: आर्थिक लेनदेन के मामलों में बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है. सभी के साथ सहयोग की भावना बनाए रखें. कारोबारी स्थिति सामान्य रहेगी. अपने वित्तीय लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें. कार्यक्षेत्र में पेशेवरों का साथ लेने से लाभ होगा.
कन्या: आपका आर्थिक प्रदर्शन बेहद प्रभावी रहेगा. धन-संपत्ति के मामले में आपको मजबूती मिलेगी. आपका पूरा ध्यान व्यवसाय को आगे बढ़ाने पर होगा. आप सभी का सहयोग प्राप्त करेंगे . अपनी सक्रियता व सूझबूझ के दम पर वित्तीय लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे.
तुला: आप अपने आर्थिक हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखने में सफल रहेंगे. व्यावसायिक और वाणिज्यिक लक्ष्यों को पाने में आसानी होगी. व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिशें तेज होंगी. अपने अनुभव का उपयोग कर कार्यों को पूरा करेंगे और वरिष्ठों से मुलाकात से लाभ होगा. पैतृक संपत्ति से जुड़े विषयों पर आपका जोर रहेगा.
वृश्चिक: आर्थिक लाभ की स्थिति बेहतर हो पाएगी. कारोबार में वृद्धि का क्रम लगातार बना रहेगा. करियर में सुधार के अच्छे संकेत हैं . महत्वपूर्ण सूचनाओं का संचार बढ़ेगा. कार्य विस्तार के प्रयासों में सफल होंगे. बचत पर आपका विशेष फोकस रहेगा.
धनु: वाणिज्यिक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न दिखाएं. अपनी प्राथमिकताओं की सूची पर विशेष ध्यान दें. पेशेवरों के साथ सामंजस्य बढ़ाएं. बचत पर जोर देना आपके लिए लाभकारी रहेगा. अनुबंधों (Contracts) का पूरी तरह पालन करें. लेनदेन में स्पष्टता रखें.
मकर: जमीनी विवाद या संपत्ति से जुड़े मामले हल होंगे. आप पूंजीगत विषयों को सही दिशा में संवारेंगे. सहकारिता में रुचि बढ़ेगी. अपनी योजनाओं को मूर्तरूप देने का यह सही समय है. करियर और व्यापार में स्थायित्व बढ़ेगा और लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा.
कुंभ: आर्थिक स्थिति साधारण बनी रहेगी. निवेश के मामलों में कोई भी जल्दबाजी करने से बचें. अपरिचितों से वित्तीय मामलों में दूरी बनाकर रखें. इन मामलों में अपनी गतिविधियों को नियंत्रित रखें, व्यवस्था पर आपका भरोसा बना रहेगा.
मीन: आपके वित्तीय प्रयास सफल होंगे. सहयोग व सहकार के माध्यम से कार्यों को बढ़ावा मिलेगा. वित्तीय कार्य पूरी तरह संवर पाएंगे. अपनी कार्ययोजनाओं में तेजी दिखाएंगे, जिससे उन्नति के नए अवसर बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ा हुआ रहेगा.