scorecardresearch
 

Kadhai Cleaning Tips: कड़ाही के नीचे जमी काली पपड़ी होगी गायब, फास्ट फूड बनाने वाले भैया ने बताया घरेलू जुगाड़

सोई में इस्तेमाल होने वाली कड़ाही के बाहर जमी काली पपड़ी को साफ करना एक मुश्किल काम लग सकता है. लेकिन गैस की सीधी आंच का इस्तेमाल करके आप इस जिद्दी गंदगी को आसानी से हटा सकते हैं और अपने पुराने बर्तनों को फिर से नया जैसा चमका सकते हैं.

Advertisement
X
कड़ाही कुछ दिन में नीचे से काली हो जाती है. (Photo: AI Generated)
कड़ाही कुछ दिन में नीचे से काली हो जाती है. (Photo: AI Generated)

Kadhai Cleaning Tips: अक्सर रसोई में इस्तेमाल होने वाली लोहे की कड़ाही बाहरी तरफ से काली और चिपचिपी हो जाती है. इसे घंटों तक घिसना किसी मुसीबत से कम नहीं लगता. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में स्ट्रीट स्टॉल लगाने वाले भैया ने इसे साफ करने का एक शानदार और आसान सॉल्यूशन शेयर किया है. उनके अनुसार, आपको किसी महंगे स्क्रबर या ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है. बस गैस के चूल्हे की सीधी आंच का इस्तेमाल करके आप कड़ाही पर जमी बरसों पुरानी गंदगी और तेल की परत को चुटकियों में हटा सकते हैं.

ऐसे करें कड़ाही को क्लीन

इस ट्रिक में आपको बस अपनी कड़ाही को गैस के बर्नर पर उल्टा करके रखना है. आंच को तेज रखें ताकि कड़ाही की बाहरी सतह पूरी तरह से गर्म हो जाए. जब कड़ाही गर्म हो जाएगी, तो उस पर जमी काली पपड़ी और तेल अपने आप ढीले होकर जलने लगेंगे. कुछ देर बाद किसी चाकू या खुरचनी की मदद से आसानी से पपड़ी को निकाला जा सकता है. यह प्रोसेस इतनी असरदार है कि आपकी पुरानी और काली कड़ाही कुछ ही मिनटों में नई जैसी चमकने लगेगी.

क्यों जम जाती है ऐसी गंदगी?

रसोई के बर्तनों, विशेष रूप से लोहे की कड़ाही के बाहर जमी यह काली परत दरअसल पॉलीमराइज्ड ऑयल (Polymerized Oil) होता है. जब खाना पकाते समय तेल की बूंदें कड़ाही के बाहर गिरती हैं और बार-बार गर्म होती हैं तो वे एक जिद्दी चिपचिपी परत में बदल जाती हैं. यदि आप समय पर इसकी सफाई नहीं करते हैं तो यह परत मोटी और कड़ी हो जाती है जिसे सामान्य साबुन या स्क्रबर से साफ करना लगभग नामुमकिन होता है.

Advertisement

क्या है बचाव के उपाय?

कड़ाही को लंबे समय तक चमकता रखने के लिए खाना पकाने के तुरंत बाद इसे गर्म पानी और माइल्ड डिश सोप से साफ करने की आदत डालें. यह तेल को सतह पर जमने से रोकने में मदद करता है. यदि आप लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करते हैं तो सफाई के बाद इसे अच्छी तरह सुखाकर हल्का सा तेल लगाकर रखना जंग से बचने और इसकी उम्र बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement