scorecardresearch
 

श्रेया घोषाल की आवाज-श्रद्धा का 'लावणी' डांस, रिलीज से दो महीने पहले 'ईठा' के सेट से Video लीक

फिल्म ईठा के सेट से श्रद्धा कपूर के कुछ बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसमें एक्ट्रेस को डांस करते हुए देखा जा सकता है. एक सीन में वो लावणी डांस करती दिख रही हैं, जिसमें पीछे श्रेया घोषाल की आवाज सुन सकते हैं.

Advertisement
X
श्रद्धा की फिल्म ईठा का बना बज (Photo: Screengrab)
श्रद्धा की फिल्म ईठा का बना बज (Photo: Screengrab)

स्त्री 2 के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के अगले प्रोजेक्ट ईठा का हर किसी को इंतजार है. जून में इसका टीजर जब सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, तब काफी बवाल मचा था. श्रद्धा की परफॉर्मेंस को देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए थे. वैसे तो फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार थी, लेकिन फिर इसे टाला गया. अब इस बीच ईठा के सेट से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ चुकी है. 

ईठा से लीक हुए श्रद्धा के डांस वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे BTS वीडियो में श्रद्धा साड़ी पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. ये एक डांस वाला सीन है, जिसमें श्रद्धा के किरदार विठाबाई को नंगे पैर नाचना पड़ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धा के लुक और डांस की जमकर तारीफ हो रही है. लाल साड़ी में श्रद्धा के ग्रेसफुल डांस और खूबसूरत अंदाज ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. लोग अब फिल्म के पहले गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. 

ईठा के सेट से एक और वीडियो लीक हुआ है. एक दूसरे वीडियो में श्रेया घोषाल की आवाज सुनाई दे सकती है. ये एक लावणी का सीक्वेंस लग रहा है, जिसमें श्रद्धा विठाबाई बनकर लोगों का मनोरंजन करेंगी. ये गाना श्रेया घोषाल की आवाज में होगा, जिसपर श्रद्धा का डांस देखा जाएगा. 

Advertisement

कई फैंस तो मेकर्स से इस गाने को जल्द रिलीज करने की मांग कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि गाना रिलीज कर देना चाहिए. वहीं दूसरे फैन ने श्रद्धा के डांस की तारीफ करते हुए कहा कि उनका डांस वाकई अच्छा लग रहा है. उसने श्रद्धा की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म में श्रद्धा नहीं, बल्कि पूरी तरह ईठा नजर आएंगी. उनके मुताबिक, श्रद्धा का ट्रांसफॉर्मेशन इतना जबरदस्त है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है.

बता दें कि फिल्म ईठा को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पिछले साल छावा बनाई थी. ये फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसमें रणदीप हुड्डा, जीशान आयुब, नाना पाटेकर जैसे सितारे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement