scorecardresearch
 

गंजेपन से बचने के लिए बालों को हफ्ते में कितनी बार धोना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया

बालों को सही तरीके से धोना और स्कैल्प की देखभाल करना बहुत जरूरी है ताकि बाल टूटें नहीं. हफ्ते में बाल कितनी बार धोना चाहिए ताकि झड़ने से बचें, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.

Advertisement
X
बालों की सही केयर करना काफी जरूरी है. (Photo: ITG)
बालों की सही केयर करना काफी जरूरी है. (Photo: ITG)

How to Prevent Hair Loss: बाल झड़ना आज के समय में काफी बढ़ी समस्या बनी हुई है. इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह कै शैंपू, कंडीशनर और अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट्स यूज करते हैं. 

कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आप अच्छा शैम्पू इस्तेमाल करते हैं और आपके बालों को उतनी बार धोने की जरूरत है, तो हफ्ते में एक बार बाल धोना ठीक है लेकिन हमने इसके दूसरे पहलू पर ध्यान नहीं दिया. दरअसल, बहुत अधिक सूखे बालों को अगर बार-बार न धोया जाए तो उम्र के साथ उनका बचा हुआ नेचुरल मॉइश्चराइजर कम होने लगता है. सच तो यह है कि आप कितनी बार बाल धोते हैं, इसका असर उनकी मज़बूती और सेहत पर पड़ता है. तो आइए इसे आसान तरीके समझते हैं.

बालों को धोना क्यों जरूरी है?

आसान शब्दों में समझें तो आपकी खोपड़ी मिट्टी की तरह है. जिस तरह स्वस्थ पौधों को अच्छी मिट्टी की आवश्यकता होती है, उसी तरह स्वस्थ बालों को हेल्दी स्कैल्प की जरूरत होती है. लेकिन बालों को गलत तरीके से धोने, लंबे समय बाद धोने या बार-बार धोने से स्कैल्प को नुकसान हो सकता है जिसके फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकते हैं.

Advertisement

आनंदा फर्दी की डायकरेक्टर और स्टाइलिस्ट रोजी फर्नांडीज के अनुसार, 1 हफ्ते से अधिक समय तक बाल न धोना ठीक नहीं है क्योंकि इससे स्कैल्प के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पाती.

स्कैल्प साफ दिखे तो क्या करें?

किम कार्दशियन की स्टाइलिस्ट जेन एटकिन ने Allure मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह 4 या 5 दिनों तक बिना बाल धोए रही हैं और आखिरी दिन उन्होंने जूड़ास बनाया था क्योंकि उनके बाल धूल और प्रदूषण के कारण गंदे होने लगे थे. रोजी फर्नांडीज बताती हैं, 'बाल देखने में साफ लग सकते हैं लेकिन प्रदूषण, पसीना , तंबाकू का धुआं... इन सब चीजों से बाल पूरी तरह खराब होने लगते हैं.'

प्रदूषण का बालों पर पड़ने वाले प्रभावों पर 1994 में लखनऊ के इंडस्ट्रिअल टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च सेंटर द्वारा स्टडी में बताया गया था कि कण, धुआं और प्रदूषक गैसें बालों और सिर की त्वचा पर जमा हो जाती हैं, जिससे सूजन और जलन पैदा होती है जो बालों के झड़ने का कारण भी बन सकती है.'

हफ्ते में कितनी बार बाल धोएं?

हर तरह के बालों के लिए कितनी बार बाल धोने चाहिए, इसका कोई एक नियम नहीं है क्योंकि आपकी लाइफस्टाइल, प्रदूषण लेवल क्या है, वो आप ही जानते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, शहर में प्रदूषण और ग्रामीण इलाकों में रहना एक जैसा नहीं होता. जलवायु, मोटरसाइकिल या कार चलाना, खेलकूद, बाल धोने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पानी की क्वालिटी भी मायने रखते हैं. 

Advertisement

एक्सपर्ट के अनुसार, जब बालों को हफ्ते में 2 बार से कम धोया जाता है तो रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और इससे कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे सिर की त्वचा पर पपड़ी जमना, खुजली, संवेदनशीलता, रूसी और यहां तक ​​कि बालों का झड़ना भी. 

ये छोटे कण, जो आंखों से दिखाई नहीं देते वो सिर की त्वचा पर जम जाते हैं और स्कैल्प को ठीक से ऑक्सीजन मिलने से रोकते हैं. यही कारण है कि बालों को अधिक बार धोना उचित है, यहां तक ​​कि घने, सूखे बालों में भी जिन्हें देखने में बार-बार धोने की आवश्यकता महसूस नहीं होती उन्हें भी. 

फर्नांडीज शैम्पू लगाने से पहले उसे हाथों में अच्छी तरह से झाग बनाने के महत्व पर भी जोर देती हैं क्योंकि उनका मानना है कि बालों को अच्छी तरह से धोने से बालों में चमक आती है.

  • ऑयली स्कैल्प या पतले बाल: हफ्ते में 3-4 बार
  • सामान्य स्कैल्प और बालो: हफ्ते में 2-3 बार
  • सूखा स्कैल्प या घुंघराले बाल:  हफ्ते में 1-2 बार

अगर आपको बहुत पसीना आता है या आप बहुत अधिक हेयर प्रोडक्ट्स का इस्केमाल करते हैं तो आपको अधिक बार नहाने की जरूरत हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement