Homemade Mosquito Repellent Cream: गर्मियों और बारिश के मौसम में मच्छरों की परेशानी काफी बढ़ जाती है. मच्छरों से बचने के लिए ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाली कॉइल, स्प्रे या क्रीम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स कई बार स्किन और सेहत दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप मच्छरों से बचने का कोई नेचुरल और आसान तरीका ढूंढ रहे हैं तो घर पर बनी हर्बल मच्छर भगाने वाली क्रीम आपके बहुत काम आ सकती है.
यह क्रीम न सिर्फ मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है, बल्कि स्किन को मॉइश्चराइज भी रखती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं. तो आइए जानते हैं घर पर मच्छरों को भगाने वाली क्रिम कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच नारियल तेल
5 बूंद लैवेंडर ऑयल
5 बूंद नीम का तेल
5 बूंद सिट्रोनेला ऑयल
1 साफ कंटेनर (क्रीम रखने के लिए)
इस क्रीम को हाथ, पैर और गर्दन जैसी खुली स्किन पर हल्के हाथों से लगाएं. खासतौर पर शाम के समय या बाहर जाने से पहले इसका इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है. हालांकि नेचुरल चीजों से बनी इसे क्रिम के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते, फिर भी इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें.
यह क्रीम क्यों है खास?
इस क्रीम में इस्तेमाल होने वाले नीम, लैवेंडर और सिट्रोनेला ऑयल की तेज खुशबू मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है. वहीं एलोवेरा जेल और नारियल तेल स्किन को मॉइश्चराइज रखने का काम करते हैं. यह क्रीम केमिकल वाले मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स की तुलना में ज्यादा नेचुरल मानी जाती है.