Gold Jewellery Cleaning Tips: सोने के गहने हर किसी की पसंद होते हैं और लोग उनको बहुत संभालकर भी रखते हैं. चाहे शादी-ब्याह हो, त्योहार हो या कोई खास मौका, गोल्ड जूलरी की चमक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. लेकिन रोजाना पहनने, धूल, पसीने और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के संपर्क में आने से सोने के गहनों की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगती है. ऐसे में हर बार सुनार के पास जाकर सफाई करवाना काफी महंगा भी पड़ जाता है और इसमें समय भी काफी बर्बाद होता है.
मगर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अपनी गोल्ड जूलरी को अब चमकाने के लिए आपको बार-बार सुनार के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में मौजूद कुछ सस्ती और आसान चीजों की मदद से भी आप अपने सोने के गहनों को फिर से चमका सकते हैं.
गुनगुना पानी और लिक्विड साबुन
गोल्ड जूलरी की घर में सफाई के लिए गुनगुने पानी और लिक्विड साबुन के इस्तेमाल को सबसे सुरक्षित और आसान तरीका माना जाता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
अगर गहनों पर जिद्दी गंदगी जम गई है, तो बेकिंग सोडा से आप आसानी से उसे साफ कर सकते हैं. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि यह तरीका साधारण सोने की जूलरी पर ही अपनाएं. मोती, पन्ना, ओपल या अन्य नाजुक रत्न जड़े गहनों पर इसका इस्तेमाल न करें.
कैसे करें?
टूथपेस्ट से करें सफाई
सादा (नॉन-जेल) टूथपेस्ट भी सोने के गहनें साफ करने में कारगार है, इसका इस्तेमाल आप हल्की सफाई के लिए कर सकते हैं.
अमोनिया का घोल (बहुत कम मात्रा में)
अगर आपकी गोल्ज जूलरी पुरानी और बहुत ज्यादा गंदी हो गई है, तो अमोनिया का हल्का घोल इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि इस तरीके का इस्तेमाल बार-बार न करें, क्योंकि इससे जूलरी की फिनिश पर असर पड़ता है.
इन बातों का रखें खास ध्यान
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य घरेलू जानकारी पर आधारित है.किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले गहनों की बनावट और उनमें लगे रत्नों का ध्यान रखें. इसके अलावा महंगे या एंटीक गहनों के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर होता है.