scorecardresearch
 

Gen Z Message Language: चैट में Gen Z की तरह कैसे करें बात? इन शॉर्ट फॉर्म्स का मतलब जान लें

जेन जी की ऑनलाइन दुनिया में चैटिंग का अंदाज भी अलग है. दोस्तों को मैसेज करने से लेकर इंस्टाग्राम पर रील और मीम शेयर करने तक, कई शॉर्ट फॉर्म्स का इस्तेमाल आम हो गया है. IYKYK, POV, IMO, TBH, FR, NGL और BTW जैसे शब्दों का क्या मतलब है और इन्हें बातचीत में कब यूज किया जाता है?

Advertisement
X
जेन जी क्यों करती है शॉर्ट फॉर्म्स में बात?
जेन जी क्यों करती है शॉर्ट फॉर्म्स में बात?

जेन जी की चैटिंग का तरीका थोड़ा अलग है. फ्रेंड्स को मैसेज करना हो, इंस्टाग्राम पर रील शेयर करनी हो या किसी मीम पर रिएक्ट करना हो, हर जगह लंबे वाक्यों की जगह छोटे-छोटे शब्दों का यूज होता है. आईवाईकेवाईके (IYKYK), पीओवी (POV), टीबीएच (TBH) और एनजीएल (NGL) जैसे शॉर्ट फॉर्म्स इसी ऑनलाइन कल्चर का हिस्सा हैं. अगर आप भी जेन जी की तरह चैट करना चाहते हैं और इन शब्दों को देखकर कन्फ्यूज हो जाते हैं, तो जानिए इनका मतलब, इन्हें कब यूज करना है और कैसे अपनी रोजमर्रा की बातचीत को जेन जी वाला अंदाज देना है.

1. IYKYK - इफ यू नो, यू नो

इसका मतलब है 'जो जानते हैं, वे जानते हैं.' इसका इस्तेमाल किसी ऐसी बात, अनुभव या मजाक के लिए किया जाता है, जिसे वही लोग समझ सकते हैं जिन्होंने उसे महसूस किया हो. कई बार किसी पुरानी याद या दोस्तों के बीच के खास मजाक को बताने के लिए भी यह शब्द इस्तेमाल होता है. सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट के कैप्शन में इसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब उसके पीछे की कहानी कुछ ही लोगों को पता हो.

उदाहरण: 'स्कूल के आखिरी दिन वाली फीलिंग, IYKYK.'

2. POV - प्वाइंट ऑफ व्यू

इसका मतलब है 'किसी चीज को देखने का नजरिया.' सोशल मीडिया पर इसका इस्तेमाल किसी खास सिच्युएशन या एक्सपीरियंस को दिखाने के लिए किया जाता है. रील्स और मीम्स में ये शब्द काफी दिखाई देता है. इसके जरिए लोगों को किसी सिच्युएशन को इमैजिन करने या खुद को उस स्थिति में रखने के लिए कहा जाता है. मजेदार वीडियो से लेकर रोजमर्रा की परेशानियों तक, कई तरह के कंटेंट में इसका इस्तेमाल होता है.

Advertisement

उदाहरण: 'POV: सोमवार की सुबह अलार्म बज गया और आपको ऑफिस जाना है.'

3. IMO - इन माय ओपिनियन

इसका मतलब है 'मेरी राय में.' जब आप किसी बात पर अपनी पर्सनल राय देना चाहते हैं, तो इस शॉर्ट फॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे सामने वाले को समझ आता है कि आप कोई पक्की बात नहीं कह रहे, बल्कि अपना नजरिया बता रहे हैं. फिल्मों, गानों, खाने या किसी ट्रेंड पर चर्चा करते वक्त ये शब्द काम आ सकता है. चैट में इसे लिखने से लंबा वाक्य लिखने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

उदाहरण: 'IMO, घर पर फिल्म देखना थिएटर जाने से ज्यादा आरामदायक है.'

4. TBH - टू बी ऑनेस्ट

इसका मतलब है 'सच कहूं तो.' किसी बात पर अपनी ईमानदार राय देने या अपनी फीलिंग्स जाहिर करने के लिए इसका यूज होता है. जब आप किसी चीज के बारे में बिना घुमाए अपनी बात कहना चाहते हैं, तो इस शब्द से मैसेज शुरू कर सकते हैं. फ्रेंड्स के बीच किसी फिल्म, कपड़े, गाने या एक्सपीरियंस पर खुलकर बात करते वक्त ये शॉर्ट फॉर्म काफी हेल्पफुल है. हालांकि, इसका यूज हमेशा किसी कड़वी या नेगेटिव बात के लिए ही नहीं होता.

उदाहरण: 'TBH, मुझे यह गाना पहली बार में पसंद नहीं आया.'

Advertisement

5. FR - फॉर रियल 

इसका मतलब है 'सच में' या 'वाकई.' इसका इस्तेमाल किसी की बात से सहमत होने, किसी बात पर जोर देने या हैरानी जताने के लिए किया जाता है. अगर आपका फ्रेंड्स किसी ऐसी बात का जिक्र करता है जिससे आप भी सहमत हैं, तो लंबा जवाब देने के बजाय सिर्फ FR लिख सकते हैं. इसे किसी बात की सच्चाई पर सवाल पूछने के लिए भी यूज किया जा सकता है. इसका सही मतलब बातचीत के संदर्भ से समझ आता है.

उदाहरण: दोस्त: 'आज बहुत गर्मी है.' आप: 'FR!'

यह भी पढ़ें: "Gen Z Office Fashion: ऑफिस में Gen Z को कूल बनाएगा फैशन, बस ना करें ये 5 गलती

6. NGL - नॉट गोना लाय

इसका मतलब है 'झूठ नहीं बोलूंगा' या 'सच कहूं तो.' इसका इस्तेमाल किसी बात को बेझिझक और ईमानदारी से कहने के लिए किया जाता है. यह TBH से मिलता-जुलता है और अक्सर अपनी पसंद, नापसंद या किसी अनुभव के बारे में खुलकर बोलने के लिए इस्तेमाल होता है. दोस्तों के साथ चैट में इससे मैसेज का अंदाज अनौपचारिक और सहज लगता है. कई बार किसी तारीफ या मजेदार स्वीकारोक्ति से पहले भी इसे लिखा जाता है.

उदाहरण: 'NGL, मैं इस वीकेंड का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.'

Advertisement

7. BTW - बाय द वे

इसका मतलब है 'वैसे' या 'एक और बात.' बातचीत के बीच कोई दूसरी बात जोड़ने, किसी को कुछ याद दिलाने या नया सवाल पूछने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. जब आप एक विषय पर बात करते-करते अचानक किसी दूसरी जरूरी बात का जिक्र करना चाहते हैं, तो BTW लिख सकते हैं. यह शॉर्ट फॉर्म दोस्तों की चैट और सोशल मीडिया कमेंट्स में आम है. इससे बातचीत का विषय बदलना भी आसान हो जाता है.

उदाहरण: 'BTW, कल की पार्टी का क्या प्लान है?'

ये शॉर्ट फॉर्म्स दोस्तों के साथ बातचीत को छोटा और आसान बना सकते हैं. इनके जरिए आप सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स और जेन जी की ऑनलाइन भाषा को भी बेहतर तरीके से समझ सकते हैं. हालांकि, हर व्यक्ति इनके मतलब से परिचित नहीं होता. इसलिए दोस्तों और सोशल मीडिया पर इनका इस्तेमाल करना ठीक है, लेकिन ऑफिस के ईमेल या औपचारिक मैसेज में पूरे शब्द लिखना बेहतर रहता है. सबसे जरूरी बात यह है कि शॉर्ट फॉर्म्स का इस्तेमाल बातचीत को आसान बनाने के लिए करें, न कि सिर्फ ट्रेंड में बने रहने के लिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement